जलडेगा प्रखंड के विलियम चौक में हर वर्ष 26 -27 मार्च को लगने वाले शहीद विलियम लुगुन वार्षिक मेला को लेकर बैठक हुई।
बैठक झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मसकल्याण समद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभा संचालन शहीद विलियम लुगुन युवा मोर्चा के सदस्य मुंगेश्वर साहु ने किया ।
बैठक में शहीद विलियम लुगुन के क्रांतिकारी साथियों के द्वारा उनकी जीवनी को विस्तार से बताया गया। मसकल्याण समद ने कहा कि विलियम लुगुन अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक मजबूत आंदोलनकारी थे उनके नेतृत्व में कई संगठनों का निर्माण हो चुका था और अलग झारखंड राज्य की मांग को सफल बनाने में योगदान दिया जा रहा था । हेलारूस कुल्लू ने भी संबोधित करते हुए कहा विलियम लुगुन सभी जाति धर्म को एकसाथ लेकर चलने वाले व्यक्ति थे। बैठक को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के जिला सचिव बिनोद बड़ाइक ने संबोधित करते हुए कहा मेला का सफल आयोजन के लिए सही रणनीति बनाने और तैयारी करने की आवश्यकता है उसके बाद जलडेगा पंचायत के पूर्व मुखिया जयमिला लुगुन ने भी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद के नाम पर हर वर्ष वार्षिक मेला लगता है और इस मेला में पारंपरिक नृत्य, गीत , और वैसे प्रतियोगिता आयोजित किए जाते हैं जो समाज में अब धीरे धीरे छुटते जा रहा है । झारखंड आंदोलनकारी संघ के प्रखंड सचिव आनंद सिंह ने भी विलियम लुगुन की जीवन गाथा को बताते हुए भावुक शब्दों में कहा कि अब हम सभी को उनके बताये रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। हम अगर एकजुट नहीं हुए तो हमारे उपर अत्याचार और दलाली हावी हो जाएगी। बैठक को इरेनियुस लुगुन, प्यारा लुगुन, रघुनाथ सिंह, एग्नेश कुल्लू, सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।

बैठक में सर्वसम्मति से मेला समिति का पुनर्गठन करते हुए नये पदाधिकारी का चयन किया गया जिसमें अध्यक्ष रेयाड़न लुगुन, उपाध्यक्ष मुंगेश्वर साहु, सचिव प्रभात लुगुन, उपसचिव कमलेश बरला, कोषाध्यक्ष अजय लुगुन, उपकोषाध्यक्ष सुखराम लोहरा को बनाया गया। मेला समिति संरक्षक मण्डल में बिनोद बड़ाइक, इरेनियुस लुगुन, हेलारूस कुल्लू, आनंद सिंह, मसकल्याण समद, रघुनाथ सिंह, इगनेश कुल्लू, निकोलस लुगुन, बिरसु लुगुन, जयमिला लुगुन, महेश्वर दास का चयन किया गया।बैठक को सफल बनाने में शहीद विलियम लुगुन युवा मोर्चा के सभी सदस्यों ने भाग लिया।