सिमडेगा जिले के भाजपा जिला कार्यालय सहित सभी मंडलों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा द्वारा समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया, कार्यकर्ताओं द्वारा उनके तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया।जिला कार्यालय में समर्पण दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि देते हुए जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे एवं वह एक मजबूत और सशक्त भारत बनाना चाहते थे,प.दीनदयाल का उद्देश्य स्वतंत्रता की पुनर्रचना के प्रयासों के लिए विशुद्ध भारतीय तत्व दृष्टि प्रदान करना था। उन्हें जंक्शन की आर्थिक नीति का रचनाकार माना जाता है उनका विचार था कि आर्थिक विकास का मुख्य उद्देश्य सामान्य मानव का सुख है।मौके पर महामंत्री दीपक पुरी ,जिला उपाध्यक्ष सतीश पांडे ,भाजयुमो जिला अध्यक्ष अजय सिंह ,नगर अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद ,राकेश रविकांत, श्री लाल साहू गजानंद बेसरा, सुभाष नायक , श्रद्धानंद बेसरा, केरसई में जिला उपाध्यक्ष सोनू कुमार ,सांसद प्रतिनिधि रवि गुप्ता ,भाजयुमो अध्यक्ष गौतम कुमार ,,जयंत प्रसाद, उमेश प्रसाद, डॉक्टर शंभू नाथ मिश्रा, अजय कुमार झा शोभा प्रधान आदि मौजूद थे।
