फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बानो में लोगों को किया गया जागरूक

बानो:- बृहस्पतिवार को बानो प्रखंड के उकौली पंचायत भवन में मुखिया कृपा मुंडा के सहयोग से पीरामल स्वास्थ्य के जिला प्रतिनिधि अभिषेक कुमार, राजेश सिन्हा और तरुण कुमार के द्वारा फाइलेरिया उन्नमूलन कार्यक्रम के तहत लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। इनके द्वारा बताया गया की यह कार्यक्रम सिमडेगा जिले में 10 फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक चलेगा जो जिले के फाइलेरिया चिन्हित प्रखंड ठेठईटांगर, बोलबा,कुरडेग,सिमडेगा शहरी,बानो में चलाया जायेगा। इस कार्यक्रम के तहत 2 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाने का लक्ष्य है। यह दवा लोगों की शरीर की लंबाई के माप के द्वारा लोगों को दिया जा रहा है। बताया कि इस कार्यक्रम में गंभीर रूप से बीमार, गर्भवती महिला तथा 2 वर्ष से नीचे के बच्चे को नहीं देना है। फाइलेरिया से बचाव के लिए आवश्यक जानकारी दिया गया। साथ ही सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग,आस पास जल जमाव न होने देना के बारे बताया गया। इस बीमारी के लक्षण लोगों में 20 वर्ष के बाद दिखाई देता है।

Related posts

Leave a Comment