कोलेबिरा मुख्यालय में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक हुई संपन्न किसान सम्मान निधि योजना पर हुई चर्चा

कोलेबिरा:शुक्रवार को कोलेबिरा मुख्यालय में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम प्रभारी जिला सिमडेगा सह प्रभारी दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल रांची, भाजपा किसान मोर्चा के मंगल सिंह भोगता ने कहा प्रदेश के निर्देशानुसार माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में किसानों के हित में अनेकों कार्य किए गए। जिसमें महत्वपूर्ण कार्य किसान सम्मान निधि योजना के तहत सलाना ₹6000 प्रति किसानों को दिया जाता है। किसान सम्मान दिवस को नमो किसान सम्मान दिवस के रूप में कार्यकर्ताओं ने मनाया। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया की जिन किसानों का अभी तक किसान सम्मान निधि योजना के तहत राशि नहीं आया है वह अपने स्तर से किसानों को इस योजना से जोड़ने का पहल करें। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जनेश्वर बिरहोर ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम प्रभारी एवं दक्षिणी छोटानागपुर किसान प्रभारी मंगल सिंह भोक्ता उपस्थित थे। वही कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हीराराम, किसान मोर्चा जिला महामंत्री वालकेश्वर सिंह किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जनेश्वर इंदवार, दिलेश्वर सिंह, अमरेंद्र बड़ाईक, अशोक ठाकुर, महेश्वर सिंह, गुमला जिला मीडिया प्रभारी बालेश्वर सिंह, कृष्णा दास, कृष्णा सिंह, गिरधर सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment