मजदूर निबंधन पर दिया गया जोर
जलडेगा:- प्रखंड के कोनमेरला पंचायत भवन में लीड्स संस्था के तत्वाधान में सामाजिक कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेष रूप से मजदूर निबंधन को लेकर जोर दिया गया।

संस्था के कार्यकर्ता कलिंद्र प्रधान ने उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं को मनरेगा, रेशन कार्ड, पीएम आवास, कृषि, सामाजिक सुरक्षा, संगठित मजदूर, असंगठित मजदूर और प्रवासी मजदूर से संबंधित जुड़े उनके अधिकारों की जानकारी दिया। कार्यक्रम की शुरुवात पंचायत की मुखिया मुखिया अनिमा तोपनो द्वारा किया गया, मुखिया ने सामाजिक कार्यकर्ताओं को कहा की गांव के ग्राम सभा बैठक में लोगों को जंगल में आग नही लगाने के लिए प्रेरित करने को कहा, साथ ही हरेक गुरुवार को पंचायत में होने वाले रोजगार दिवस में भी उपस्थिति दर्ज कराने और योजनाओं की जानकारी हासिल करने को कहा। मौके पर पंचायत सचिव अमित अशिष डुंगडुंग, उपमुखिया मगदली तोपनो, रोजगार सेवक राम कुमार गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।
