बानो के बांकी में धूमधाम के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

बानो :प्रखण्ड के बांकी में धूमधाम से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटनजिला परिषद बिरजो कंडुलना ने दीप प्रज्वलित कर किया मौके पर जिला परिषद बिरजो कंडुलना ने कहा आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं।सभी बिभाग में काम कर रहे हैं, खेल के क्षेत्र हो या शिक्षा, चिकित्सा हो या सेना के क्षेत्र में सभी जगह महिलाएं का अहम भूमिका निभा रहे हैं। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना ने का मुख्य उद्देश्य समाज मे महिलाओं का अहम योगदान है इस बात के लिये समाज को याद दिलाना ।

आज महिलाओं को जागरूक करना बहुत जरूरी है। महिला सशक्तिकरण के बिना महिलाओं का बिकास नही हो सकता है।महिलाओं को एक जुट होकर आगे बढ़ना होगा।आज महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये सरकार कई योजनाएं चला रही हैं।योजना का लाभ ले बकरी पालन ,मुर्गी पालन कर भी स्वरोजगार कर आत्म निर्भर वन सकते है। कार्यक्रम में ,बांकी ,कम्पुदा , पाड़ो ,रामजोल आदि गांवों के महिला समिति के सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। नागपुरी नाच में सभी लोग झूम उठे।मौके पर मार्गरेट होरो ,मार्था तोपनो ,रीना देवी ,जीवन्ति डांग ,पविता कुमारी क्लारा टेटे ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment