अनोखी पहल:दुर्घटना में घायलों का ईलाज करेगी सिमडेगा पुलिस

कुरडेग व केरसई थाना के पुलिसकर्मियों को दी गई प्राथमिक उपचार की जानकारी

कुरडेग : झारखण्ड पुलिस घटना और दुर्घटना में होने वाले घायलों को प्राथिमक उपचार भी देगी। अमूमन देखा जाता है कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति की अस्पताल पहुंचने के दौरान मौत हो जाती है। जबकि घायलों को सीपीआर आदि दे दिया जाए तो उनकी जान बचाई जा सकती है। राज्य में सर्वाधिक मौत और घायल सड़क दुर्घटनाओं में होती है।घटना स्थल पर सबसे पहले पुलिस पहुंचती है। एंबुलेंस के पहुंचने या चिकित्सालय पहुंचाने में देरी होने की स्थिति में कई लोगों की मौत हो जाती है।इसी के मद्देनजर पुलिस अधिक्षक सिमडेगा के निर्देश पर कुरडेग प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र में कुरडेग थाना एवं केरसई थाना के पुलिस कर्मियों को घायलों की प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षक डॉ० प्रशान्त कुमार बारिक ने घायलों की प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक बताया। वहीं कार्यवाहक थाना प्रभारी नरेश मरांडी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति घायलों की मदद कर सकता है। मदद करने वालों को किसी तरह की परेशानी नहीं हाेगी। उन्होने बताया कि थाना के वाहन में फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध होगें।जिससे सड़कों पर होने वाले दुर्घटनाओं के घायलों को पुलिस द्वारा तत्काल प्राथमिक उपचार किया जाएगा ।प्रशिक्षण में केरसई थाना के एएसआई  आर के पाण्डेय , एएसआई अवधेश कुमार और सशस्त्र बल , कुरडेग थाना के एएसआई दुर्योधन उराँव , एएसआई राजदेव प्रसाद , एएसआई शंकर सिंह एवं पुलिस के जवान उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment