कोलेबिरा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के गहरा नाला के पास सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए ।प्राप्त जानकारी के अनुसार रघुनंदन साहू एवं उनकी धर्मपत्नी मैना देवी अपने रिश्तेदार के घर सिमडेगा खूंटी टोली से अपने घर कोनारकेला पालकोट अपने मोटरसाइकिल टीवीएस हेवी ड्यूटी से जा रहे थे। इसी दौरान एक टेलर के ट्रॉली से धक्का लगने से वे दोनों दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

जिसमें मैना देवी का दाहिना पैर टूट गया एवं रघुनंदन साहू के शरीर के दाहिने अंगों पर अंदरूनी चोटें आई हैं। दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा में डॉक्टर के के शर्मा के द्वारा किया जा रहा है। मैना देवी की स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल सिमडेगा रेफर कर दिया गया है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही कोलेबिरा थाना के एएसआई कौशल किशोर सिंह अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना का विस्तृत जानकारी लिया एवं उनके परिवार वालों को घटना के बारे में सूचना दिया।
