जलडेगा:प्रखण्ड मुख्यालय स्थित मां शैलपुत्री दुर्गा मंदिर में चैत नवरात्र को लेकर गांव की सुख समृद्धि एवं कामना के लिए सार्वजनिक रूप से पुजन अनुष्ठान एवं कलश स्थापना किया गया। पहले ही दिन मां भगवती के पहले रूप मां शैलपुत्री का पुजन किया गया। पुजा आयोजन समिति एवं नवयुवक संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय देवी भागवत पुराण कथा सह भजन संध्या में कथा वाचक ब्यास भागवताचार्य श्री दिनेशानंद मृदुल जी के द्वारा कथा प्रवचन किया गया।

इससे पूर्व दुर्गा पूजा आयोजन समिति के नेतृत्व में स्थानिय महिलाओं द्वारा भब्य कलश शोभायात्रा निकाला गया। पंडित अरूण मिश्रा, चंदन मिश्रा और यजमान नन्दकिशोर सिंह की अगुवाई में तेलंगा नाला में कलश की विधिवत पुजन कर नगर भ्रमण करते हुए मंदिर में कलश स्थापित किया गया। पूरा जलडेगा मां भगवती की जयकारे और घंट शंख की ध्वनि से गुंजायमान था। लोगों की श्रद्धा भक्ती का अतुल्य समागम देखा गया। महिला, बुजुर्ग माताऐं, बच्चीयों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भजन और जयकारे से भक्तों में काफी उत्साह था। मौके पर आयोजन समिति के सुभाष साहू, कमल अग्रवाल, बसंत साहू, संतोष सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
