बानो के शिक्षक स्मिथ कुमार सोनी को अमेरिका के जॉन्स मैथ एंबेस्डर अमेरिकन दूतावास में किया गया सम्मानित

बानो:-बानो स्कूल के शिक्षक स्मिथ कुमार सोनी को अमेरिका के जोंस मैथ एम्बेसडर अमेरिकन दूतावास नई दिल्ली एवम एनसीपीसीआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष  प्रियंक कानूनगो द्वारा  के हाथों सम्मानित किए गए। ज्ञातव्य हो हो  डॉक्टर कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन के बचपन बचाओ आंदोलन , प्रज्वाला फाउंडेशन नई दिल्ली , अमेरिकन दूतावास नई दिल्ली, अमेरिकन कांसुलेट कोलकत्ता  ,इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन फण्ड तथा शक्तिवाहिनी संस्था द्वारा आयोजित 2 दिवसीय कॉन्क्लेव में  दिनांक 23 एवम 24 मार्च 2023  को भाग लेने के लिए श्री सोनी को सिमडेगा से बुलाया गया था। उन्होंने दो दिवसीय कॉन्क्लेव में देश की राजधानी दिल्ली के द अशोका होटल में चाणक्यपुरी में भाग लिया। देश के विभिन्न भागों से आये हुए एससीपीसीआर के अध्यक्ष , आईपीएस अफसर  एचटीयू के अधिकारी विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष, सिविल सोसाइटी के मेंबर , विभिन्न राज्यों के सीडब्ल्यूसी के सदस्य शामिल थे।श्री सोनी को उनके द्वारा किये गए सामाजिक स्तर कार्यों जिसमे मानव तस्करी , अर्ली मैरिज, एवम उनके द्वारा दूतावास को दिए गए मॉडल के आधार सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य हो कि 2020 में श्री सोनी को देश के राष्ट्रपति द्वारा रास्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मनित किया जा चुका है। श्री सोनी द्वारा गरीब असहाय बच्चों को सहायता कर उनकी समस्याओं का  समाधान करते है। कौशल विकास संस्था से मिलकर गरीब अनाथ एवम मानव तस्करी से पीड़ित बच्चों को उचित सलाह देते हैं। उनके द्वारा किये गए कार्यों से  खुश हो यह सम्मान दिया गया।  श्री सोनी ने बताया कि इस कॉन्क्लेव से बहुत सी जानकारी मिली।  श्री सोनी को विद्यालय के सभी बच्चों एवम शिक्षकों ने बधाई दी है।

Related posts

Leave a Comment