बानो में धूमधाम के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल

बानो :प्रकृति का  सरहुल धूम धाम से बानो में मनाया गया।  सरहुल पर्व को लेकर जयपाल सिंह मुंडा मैदान से बिरसा मुंडा चौक तक शोभा यात्रा निकाली गई। बिरसा चौक में  भगवान बिरसा के प्रतिमा पर  जिला  परिषद बिरजो कंडुलना ,प्रमुख सुधीर डांग , प्रखड बिकास पदाधिकारी यादव बैठा ,थाना प्रभारी फिलिप मिंज ,सोमारी कैथवार व बिभिन्न गावों के  पहनो ने माल्यार्पण किया ।शोभायात्रा पुनः नाच गाने के साथ  जय पाल मैदान पहुच कर सभा मे बदल गई । कार्यक्रम में अतिथियों का विधिवत  सखुआ फूल कान में खोंस किया गया । इस अवसर पर बानो पहान टोली ,जराकेल  ,पबुड़ा ,उकौली, कोंनसोदे आदि गावों के नृत्य मंडली ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला परिषद बिरजो कंडुलना, बीडीओ यादव बैठा ,प्रमुख सुधीर डांग ,थाना प्रभारी फिलिप मिंज ,जगदीश बागे  ,बिलकन बगरैला, सीता कुमारी ,आमुस कंडुलना  ,  किनिरकेला पहान चामो पहान ,बानो पहान लुम्बा पहान ,सुधीर सुरीन ,सागेन सुरीन , आनन्द मसीह तोपनो ,जीवन  कंडुलना आदि लोग उपस्थित थे.

Related posts

Leave a Comment