श्री राम के नारे के साथ बरसलोया में निकली भव्य कलश यात्रा

भव्य कलश यात्रा के साथ चौबीस प्रहरी अखंड हरिनाम यज्ञ का हुआ शुभारंभ

कोलेबिरा: प्रखंड अंतर्गत बरसलोया में रामनवमी  के शुभ अवसर पर चौबीस प्रहरी अखंड हरीनाम यज्ञ का आयोजन किया गया है, इसे लेकर बृहस्पतिवार को कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा में लाल-पीले वस्त्रों से सुसज्जित 501 महिलाएं एवं बहनों के द्वारा कलश स्थापना किया गया कलश यात्रा बरसलोया के राहस गुड़ी मंदिर से लेकर आमटोली होते हुए केतुंगधाम देवनदी पहुंची जहां पर पुरोहितो द्वारा कलश पूजन कराया गया तत्पश्चात महिलाओं और युवतियों ने कलश में जल भरकर जलबोझी कर  पुन: वापस यात्रा करते हुए भोलेनाथ की नगरी केतुंगधाम मंदिर की परिक्रमा करते हुए पूजा स्थल पर पहुंचीं।

जहां पर पुनः पुरोहित महाराज लखेश्वर पंडा के द्वारा विधिवत रूप से वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना कर कलश को संकल्प करा कर कलश स्थापना कराया गया। कलश यात्रा के दौरान राम नाम का किलकारी से पूरा बरसलोया गांव गूंज उठा। वहीं बजरंग बली मन्दिर का भी प्राण प्रतिष्ठा किया गया। इसी के तहत्  भंडारे का भी आयोजन किया गया। तीन दिवसीय चौबीस प्रहरी अखंड हरिनाम यज्ञ का आयोजन बरसलोया में किया जा रहा है।कल से नामकरण के साथ चौबीस प्रहरी अखंड हरिनाम यज्ञ का प्रारंभ किया। रामनवमी मेला के अध्यक्ष रोहित कुमार साहू ,सचिव दिनेश साहू, कोषाध्यक्ष अवधेश साहू, मख्य पुजारी, बंशीधर पांडा, सहायक पुजारी पवन शर्मा, जापक सुनीत पति,सुधांशु आचार्य ,अनंत नारायण पांडा,दिलेश्वर पांडा,गणेश दास ,अनुराग पति,के आलवे नव युवक संघ के समस्त , सदस्य एवम् तमाम ग्रामीणों ने ,भाग लिया।

Related posts

Leave a Comment