सिमडेगा विधानसभा में झारखंड पार्टी चलाएगी सदस्यता अभियान:एनोस एक्का

सिमडेगा:- सिमडेगा सदर प्रखंड अंतर्गत कोचेडेगा महुआ टोली में आयोजित विशेष प्रार्थना शिविर में झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री एनोस एक्का शामिल हुए। इस मौके ग्रामीणों ने उनका भव्य तरीके से स्वागत किया मौके पर पंचायत के मुखिया शिशिर टोप्पो,पास्टर हनुक टोप्पो,पास्टर बेनु जोसेफ,प्रचारक ओलेम डुंगडुंग पंकज टोप्पो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मौके पर पूर्व मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा अनुग्रह प्रार्थना भवन में आकर आप सभी लोग परमपिता परमेश्वर का प्रार्थना करते हैं जिससे मन को शांति मिलती है और जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है आप सभी परमेश्वर पर इसी प्रकार विश्वास बनाए रखें। ईश्वर का एकलौता पुत्र होने के बावजूद पापियों के पाप को क्षमा करने के लिए धरती पर जन्म लिया और मानव कल्याण के लिए क्रूस का रास्ता चयन करते हुए मानव जीवन में प्रेम और मानवता का परिचय दिया। हमें उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। आगे संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड पार्टी आगे से अब दुगना उत्साह के साथ कार्य कर रही है 15 साल तक जेल में रहने के बाद जनता के बीच सेवा करने का पुनः मौका मिला है तो इसे जाया नहीं जाने दिया जाएगा। हाल के दिनों में झारखंड पार्टी अब विशेष रूप से सदस्यता अभियान चलाते हुए सिमडेगा विधानसभा कोलेबिरा विधानसभा दोनों जगहों पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं को झारखंड पार्टी में शामिल करते हुए संगठन को मजबूत कर आगामी विधानसभा चुनाव में पूरे जोर-शोर के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मंत्री रहते हुए कार्यकाल में क्षेत्र का चौतरफा विकास हुआ है उसी प्रकार फिर से एक बार क्षेत्र की जनता विश्वास के साथ हमें सहयोग करेंगे तो आने वाले दिनों में इस क्षेत्र का पूरा विकास होगा साथ ही उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बिजली पानी सड़क आदि चीजों की समस्याओं को भी दूर की जाएगी। वही कोचेडेगा मुखिया के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की हुई घटना का निंदा करते हुए इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की ताकि समय रहते दोषी व्यक्ति के ऊपर कार्रवाई हो सके। इस मौके पर मनोरंजन टोप्पो, कमलेश डुंगडुंग,मेरी केरकेट्टा, ज्योति प्रकाश अनिल बा इकरामुल खान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment