सिमडेगा:विधायक भूषण बाड़ा ने रविवार को सहयोग विलेज अनाथालय पहुंचे। बच्चों संग हसी मजाक किया। स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर बिस्कुट, केक, टॉफी वगैरह बांटे। साथ ही सभी बच्चों की परेशानी सुनी और खूब सारा प्यार देने का प्रयास किया। विधायक ने कहा कि वे सभी बच्चों के पिता हैं। सिर्फ आज नहीं, आप सभी बच्चे कभी भी उनके पास बेटा बेटी का हक जता कर कोई भी चीज मांग सकते हैं। बच्चों ने हॉकी स्टिक, फुटबॉल और खेलने के लिए खेल मैदान की मांग रखी। विधायक ने कहा कि बहुत जल्द हॉकी स्टिक, फुटबॉल, बास्केटबॉल और खेल मैदान उपलब्ध कराया जाएगा। आप सभी बच्चों के लिए सुविधा में कोई कमी नहीं होगी। आपके लिए समय समय पर तरह तरह की गतिविधियां, नाच गान, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का आयोजन की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। आप सभी बच्चे एक लक्ष्य निर्धारित कर उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करें। इसमे कोई भी चीज की जरूरत हो, तो हमे बोलें। आपके लिए सभी चीजें उपलब्ध कराई जाएगी। मौके पर विधायक ने पढ़ने वाले बच्चों का नामांकन स्कूल ऑफ एक्सेलेंस के तहत बने स्कूल में कराने का निर्देश दिया। इधर जिप सदस्य जोसिमा खाखा भी बच्चों को मां का प्यार दिया। कई बच्चे तो जोसिमा के साथ गोद में आ गए। उनके गोद से उतरने का नाम नहीं ले रहे थे। जोसिमा ने समय समय पर बच्चों से मिलने आने का अस्वाशन दिया। मौके पर प्रदीप केसरी, रणधीर रंजन, शिशिर मिंज, नवीन बिरेन तिर्की, जोनशन मिंज, उप प्रमुख सिलबेस्टर बघवार, अगाथा तिर्की, बिरंजन बड़ा, मो अक्षण,मो अरमान, जयंत बरला आदि उपस्थित थे।विधायक के अनाथालय पहुंचते ही सभी बच्चों ने उनका स्वागत किया। साथ ही अपने हाथ से निर्मित सुंदर सुंदर फूल दिया। हाथों द्वारा निर्मित फूलों के निर्माता के बारे में जब विधायक ने जानकारी ली। तो बच्चों ने बताया की वे लोग खुद बनाएं है। इस पर विधायक ने सभी बच्चों के लिए जोरदार ताली बजाया। साथ ही बच्चों के हुनर की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों को अभी से ही हुनरमंद बनाने की अच्छा योजना है। इसे और अधिक विकसित करें।
