सिमडेगा

नॉर्थ वेस्टर्न जीईएल चर्च खुंटीटोली पेरिस अंतगर्त तामड़ा के कामतारा मंडली में युवा संघ का 58वां बाईबल क्लास संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रुप से विधायक भूषण बाड़ा उपस्थित थे। विधायक ने अपने संदेश में युवाओं को धार्मिक ग्रंथ बाईबल की पवित्रता को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग धार्मिक ग्रंथ बाईबल को पढ़ने में समय निकाले। बाईबल में आपको अच्छा जीवन जीने की सिख मिलेगी। उन्होंने युवाओं को प्रभु की अराधना के लिए भी प्रत्येक दिन समय निकालने की अपील की। साथ ही कहा कि परमेश्वर की वंदना और प्रार्थना करने से मनुष्य हमेशा सुखी रहता है। हमारी आध्यात्मिक ताकत में वृद्धि होती है। ईश्वर से हम जुड़ जाते हैं। मनुष्य में ईश्वर की तरह करुणा और दया के भाव आ जाते है। इससे जीवन में स्वत: सुधार आ जाता है।
*संगठित रहें समाज के लोग:जोसिमा खाखा*
वहीं जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने प्रभु येसु के वचनों को अपने जीवन उतारने की अपील की। कहा कि ईश्वर की कृपा आप सभी पर बना रहे। ईश्वर आप सभी के जीवन खुशियां भर दे। उन्होंने कहा कि हमे समाज मे फैली बुराइयों को भी दूर करने की जरूरत है। समाज के लोगो को संगठित करना जरूरी है। जब तक हम संगठित नहीं होंगे हमारा समाज पिछड़ेपन से जूझता रहेगा। मौके पर रेभ जस्टिन एक्का, खूंटिटोली पेरिस चेयरमैन रेभ जकरिया मिंज, कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष जोनसन मिंज, जिला सचिव बिरंजन बड़ा, उप प्रमुख सिलबेस्तर बाघवार, पंसस प्रतिमा कुजूर, संदीप तिग्गा, जयवंत बरला, गोशफेल खाखा,विक्टर खाखा,प्रेम प्रकाश तिर्की,निखिल बड़ा,पूना अरिज्ञा मिंज,संजीत मिंज,एजुक एक्का, इमानुएल तिर्की,अमन टोप्पो,शोल्टी तिर्की, जोल्जेन टोप्पो,सुशीला खाखा,एजोरेम कुजूर,मंजुला तिर्की, प्रा निरंतर एक्का,प्रा प्रबल कुजूर,प्रा मैंतेन तिर्की,प्रा अनूप लकड़ा,प्रा निर्दोष खाखा, नासरी खाखा, गिदयोंन मिंज,नॉवेल बड़ा आदि उपस्थित थे।