सिमडेगा:-साख फाउंडेशन के द्वारा सिमडेगा जिले के ग्रीष्मकालीन छुट्टी में सामुदायिक शारीरिक शिक्षा अभियान तीन गाँव में चलाई जा रही हैं।बागडांड, पंचयात सिकरियाडांड, प्रखंड पाकरडांड, सिमडेगा में खेल मेला का आयोजन किया गया हैं l साख फाउंडेशन संस्था के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ने खेल के महत्व पर जानकारी ग्रामीणों और बच्चों को दिए एवं खेल के प्रति जागरूक भी किये। उन्होंने कहा कि खेल से हम स्वास्थ्य रह सकते हैं एवं मानसिक रूप से भी हमें स्वास्थ्य रहने की जरूरत है। रांची से कार्यक्रम में विजिट के लिए साख फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर मृत्युंजय चंद्रा एवं अमित कुमार आये हुवे थे साथ ही कार्यक्रम के महत्व पर विस्तार पूर्वक जानकारी दिए। उन्होंने कहा कि झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के अंतर्गत एक प्रोजेक्ट चल रहा है। जिसका नाम प्रोजेक्ट छलांग है। यह जो प्रोजेक्ट छलांग झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद और स्पोर्ट फाउंडेशन के द्वारा चलाया जा रहा है। यह प्रथम चरण में झारखंड के 4 जिलों से शुरुवात किया गया है जिसमें, सिमडेगा, खूँटी, रांची और हजारीबाग के प्रत्येक जिला के 100 स्कूलों यानि झारखण्ड के 400 सरकारी स्कूलों में चल रहा है। जिसके अंतर्गत सिमडेगा जिले में 5 प्रखंड के मध्य कार्य की शुरुवात हुई है।
