सिमडेगा:भाजपा प्रतिनिधि मंडल का एक जत्था मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित होने वाली बूथ स्तरीय पार्टी कार्यकर्ताओ का 7 दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए रवाना हुआ। राष्ट्रीय बूथ स्तरीय प्रशिक्षण में जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में भाजपा जलडेगा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि सुजान मुंडा, जिला मीडिया प्रभारी सह केरसई प्रखंड सांसद प्रतिनिधि रवि गुप्ता, ठेठाईटांगर प्रखंड सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बड़ाइक, गाजानंद बेसरा शामिल हैं। इस राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। भाजपा प्रतिनिधि मंडल को सिमडेगा सदर प्रखंड सांसद प्रतिनिधि नवीन सिंह, सेवई मंडल अध्यक्ष देवकीनंदन साय, जलडेगा मंडल अध्यक्ष मोतीलाल ओहदार ने विदा किया।
