बोलबा: बोलबा पुलिस ने मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार करते हुए शनिवार को सिमडेगा जेल भेज दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अरुनिस रोशन ने बताया कि पिछले मई महीने में अलिंगुड पहारटोली गांव में गांव के ही सहदेव सिंह नामक व्यक्ति को उसके भतीजे बलराम सिंह द्वारा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इधर घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद सहदेव सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर बोला थाना में कांड संख्या 7/23 धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया था और इसी मामले में आरोपी बलराम सिंह को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया मौके पर थाना के एसआई जितेंद्र सिंह एवं पुलिस बल उपस्थित रहे।
