पीडियापोछ में झामुमो सिमडेगा द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान

बोलबा: झामुमों सिमडेगा द्वारा बोलबा प्रखण्ड के पीडियापोछ  पंचायत में प्रखंड उपाध्यक्ष जैनुल अंसारी की अध्यक्षता में  एक बैठक हुई बैठक में सदस्यता अभियान चलाया गया।जिसमें पंचायत में झामुमों की सदस्यता ग्रहण किया। सदस्यता अभियान में जिला अध्यक्ष अनिल कांडूलना ने पंचायत में सभी कार्यकर्ता को सरकार द्वारा चलाया जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे बताया।जिला सचिव सफीक खान ने झामुमो के नीति सिद्धांतों के बारे में जानकारी दी तथा संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को संगठन में आने के लिए प्रेरित किया इस मौके पर जमकर नारेबाजी की गई मौके पर जिला कोषाध्यक्ष नुवास केरकेट्टा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील सुरीन, प्रखंड उपाध्यक्ष प्रखंड प्रमुख, मुखिया रश्मी टेटे , जैनुल अंसारी एवं पंचायत के पदाधिकरी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment