जनता को बताया जाएगा मोदी सरकार के 9 वर्ष के विकास मंत्र – अजय कुमार सिंह

सिमडेगा: भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी सरकार के 9 वर्ष में हुए विकास के मंत्र एवं क्रियान्वयन को लेकर जनता के बीच महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को वृहत् रूप से सिमडेगा जिला में करने के लिए एक अति महत्वपूर्ण बैठक जयप्रकाश उद्यान में रखी गई थी जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक द्वारा की गई। बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि महाजनसंपर्क अभियान के लिए आज 10 बजे, स्थान अल्बर्ट एक्का मैदान से बाइक रैली निकाली जाएगी। इस बाइक रैली में भाजपा के सभी मोर्चों के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी गण, गणमान्य गण, एवं देवतुल्य कार्यकर्ता गण की उपस्थिति अपरिहार्य है। सिमडेगा जिला के आम जनता भी इस बाइक रैली में भाग ले सकते हैं। इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री दीपक पूरी, कोषाध्यक्ष अनूप प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर, भाजयुमो अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, प्रदेश भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य नीरज बड़ाईक, भाजपा नगर अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद, भाजयुमो नगर अध्यक्ष करण सिंह, भाजयुमो मंत्री सुबास महतो, भाजयुमो कोषाध्यक्ष राम प्रसाद राम, देवकी नंदन साय, दीप नारायण दास, अनूप सिंह उपस्थित रहे।