मोदी जी के 9 वर्षों के कार्य काल में भारत का हुआ चौमुखी विकास – अजय कुमार सिंह

मोदी जी की नेतृत्व क्षमता से पूरा विश्व हुआ है प्रभावित – नीरज बड़ाईक
भाजयुमो झारखंड प्रदेश अध्यक्ष माननीय किसलय तिवारी जी का रामरेखा धाम की धरती, सिमडेगा जिला में आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं से मुलाकात की एवं लोगों के बीच माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किए जा रहे विकासवादी कार्यों का प्रचार करते हुए बाइक रैली निकाली गई जो सिमडेगा मुख्य पथ से होते हुए सिकरियाटाड़ से होकर पुनः सिमडेगा पहुंची, इस दौरान तामड़ा एवं सिकरियाटाड़ में जनता के बीच जनसंपर्क अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान किसलय तिवारी ने जनता के बीच मोदी सरकार के उपलब्धियों के रूप अंत्योदय का मूलमंत्र के अन्तर्गत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन का वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ गरीब परिवारों को मिला पक्का घर, 11.8 करोड़ घटों में पहुंचा नल से जल और 100% घरों में पहुंची बिजली, 48.3 करोड़ जन-धन खाते खोलकर गरीबों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा, EWS के लिए नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में 10% आरक्षण सुनिश्चित किया गया, प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तहत 34 लाख रेहड़ी पटरी वालों को ऋण का वितरण किया गया। बुनियादी ढांचे का अभूतपूर्व विकास में पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान की स्थापना, 2014 से अब तक परिवहन एवं राजमार्ग बजट में 500% की वृद्धि राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण की गति में 208% की वृद्धि, 12 किमी प्रतिदिन से बढ़कर 37 किमी प्रतिदिन हुई विश्वस्तरीय वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हुई आने वाले समय में कुल 400 बनाई जाएंगी, हवाई अड्डों की संख्या 74 से होकर 148 हुई। सशक्त भारत के अन्तर्गत आज भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती और विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। कोरोना काल में वंदे भारत मिशन के तहत 2.97 करोड़ भारतीयों की वापसी सुनिश्चित की और यूक्रेन और यमन से 27,000 से अधिक भारतीयों को भी बचाया गया। भारत की सुरक्षा हुई मजबूत, 2014 के बाद से किसी भी बड़े शहर में (संघर्षरत क्षेत्रों को छोड़कर) एक भी बड़ा आतंकी हमला नहीं हुआ, धारा 370 के हटने के बाद जम्मू- कश्मीर में आतंकी हमलों में आई कमी, “वसुधैव कुटुम्बकम” की थीम पर भारत ने G-20 शिखर सम्मेलन 2023 की अध्यक्षता संभाली, डिजिटल लेन-देन में भारत बना विश्व में नंबर एक देश, मध्यम वर्ग का जीवन आसान हुआ है, 7 लाख तक की आय पर फुल टैक्स टिबेट, मेट्रो सुविधा 20 शहरों में पहुंची, UDAN योजना से 1.16 करोड़ से अधिक लोगों ने की सस्ती हवाई यात्रा, 100 से अधिक स्मार्ट शहरों में 7800 परियोजनाओं का क्रियान्वयन, अप्रैल 2022 में GST के अंतर्गत अब तक का सबसे अधिक 21.87 लाख करोड़ का मासिक कर संग्रह हुआ।
आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दिन रात भारत के विकास के प्रयत्नशील है। 2024 में फिर से प्रधानमंत्री की गद्दी पर नरेंद्र मोदी जी बैठाना है। इस दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने मोदी जी के 9 वर्षों के कार्य काल को भारत का स्वर्णिम युग बताया। कार्यक्रम संयोजक नीरज बड़ाईक ने कहा कि मोदी जी की नेतृत्व क्षमता से आज पूरा विश्व प्रभावित है आज मोदी जी विश्व के सबसे लोकप्रिय जननायक हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक, भाजपा जिला महामंत्री दीपक पूरी, कोषाध्यक्ष अनूप प्रसाद, राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि उपेन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य नीरज बड़ाईक, भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी अंकित कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद, भाजयुमो नगर अध्यक्ष करण सिंह, भाजयुमो मंत्री सुबास महतो, भाजयुमो कोषाध्यक्ष राम प्रसाद राम, संजय शर्मा, तुलसी साहू, रामविलास बड़ाईक, अनिरुद्ध सिंह दांगी, कामेश्वर प्रधान, महिला मोर्चा अध्यक्ष सावित्री देवी, पिंकी प्रसाद सहित कई भाजपाई उपस्थित रहे।