सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार ने सोमवार को बाल संप्रेक्षण गृह, सहयोग विलेज बालक/बालिका गृह का निरीक्षण कर जायजा लिया।मौके पर उन्होंने संधारित विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने रसोई, डायनिंग हॉल, कोर्ट, पढ़ाई रूम का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को और बेहतर व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिए।मौके पर चिकित्सकीय सुविधा, कंप्यूटर क्लास इत्यादि व्यवस्था की जायज लेते हुए जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी से बच्चों के बारे में जानकारी लिया। साथ ही उपायुक्त ने बच्चों को मुहैया कराए जाने वाले मूलभूत सुविधाओं के बारे में भी जानकारी लिया। उन्होंने वहां पर बच्चों को मिलने वाले पोषक आहार के बारे जाना एवं रसोई में जाकर निरीक्षण किया। साथ ही उपायुक्त महोदय ने एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, सिमडेगा का भी भ्रमण किया।मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह, जिला बाल संप्रेक्षण पदाधिकारी सुमित्रा बड़ाईक, व अन्य उपस्थित थे।
