सिमडेगा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाई बहन का पर्व रक्षाबंधन

सिमडेगा : रक्षाबंधन का त्योहार जिले भर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने अपने भाइयों के ललाट पर तिलक लगाकर कलाई में राखी बांधी। साथ ही मिठाई खिलाते हुए अपने भाई की सकुशलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सुबह से ही रक्षाबंधन को लेकर जिले के सभी क्षेत्रों में चहल-पहल का माहौल देखने को मिला जहां पर बहनों ने अपने भाइयों के हाथों पर राखी बांधी। इधर रक्षाबंधन को लेकर सुबह से चहल-पहल देखी जा रही थी। बहनें एक दिन पहले से ही इस पर्व की तैयारी में जुट गई थी। सावन पूर्णिमा के दिन नहा-धोकर सभी ने नए कपड़े पहने। अपने आराध्य की पूजा-अर्चना की। बहनों ने थालसजाकर अपने भाइयों की आरती उतारी एवं कलाई पर स्नेह रूपी रक्षा सूत्र बांधा। भाई-बहनों के स्नेह से जुड़ा ये बंधन का पर्व के प्रति उत्साह में कोई कमी नहीं रही  राखी बंधवाने के बाद भाइयों ने अपनी बहन को उपहार दिए। साथ ही हर कठिन परिस्थिति में साथ दिलाने का भरोसा दिलाया। इधर सिमडेगा उपायुक्त अजय कुमार सिंह  ने भी जिलेवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही सबो से सौहार्द के  पर्व मनाने का संदेश दिया।

स्नेह व विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन : विधायक

सिमडेगा:विधायक भूषण बाड़ा ने रक्षा बंधन पर सभी जिलेवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि राखी प्रेम और विश्वास का वह अटूट धागा है जो बहनों को भाइयों से जोड़ता है। रक्षाबंधन भाई बहन के रिश्ते का प्रसिद्ध त्योहार है। रक्षाबंधन के दिन बहने भगवान से अपने भाइयों की तरक्की के लिए प्रार्थना कर रही है। रक्षाबंधन के मौके पर आज हम सब महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प दोहराएं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का ये पर्व हम सबों को एक अच्छा संदेश देता है।

76

Related posts

Leave a Comment