
सिमडेगा:-उपायुक्त सुशांत गौरव ने आपूर्ति विभाग की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समीक्षा बैठक की। धान अधिप्राप्ति योजना अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में धान अधिप्राप्त केन्द्र के रूप में 17 लैम्पस का नाम प्रस्तावित है। प्रस्तावित कुल 17 लैम्पसों में से 11 लैम्पसों यथा- तरगा लैम्पस, बाँसजार, बोलबा, ओड़गा, किनकेल, अघरमा एवं तामड़ा में अबतक धान का क्रय शुरू नहीं होने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए 48 घंटे के अन्दर धान क्रय हेतु आदेश दिया गया। विशेषकर तामड़ा लैम्पस के नये अध्यक्ष, सचिव का अब तक चयन नहीं किये जाने एवं किसानों को हो रही असुविधा तथा परेशानी हेतु जिला सहकारिता पदाधिकारी को 13 जनवरी तक धान क्रय करने का निर्देश दिया साथ हीं उक्त अवधि तक धान क्रय नहीं करने पर विभागीय कार्यवाही की अनुशंसा करते हुए उच्च स्तरीय पत्र प्रेषित किये जाने एवं अगले आदेश तक वेतन स्थगित किये जाने की बात कही।धोती साड़ी वितरण योजना तहत् कुल 218764 वस्त्रों का वितरण किया गया है। शेष 15904 धोती साड़ी एवं लूंगी हेतु प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शत प्रतिशत वितरण कराते हुए राशि यथाशीघ्र विभागीय शीर्ष में जमा किये जाने का निदेश दिया।
झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना अन्तर्गत कुल 27180 सदस्यो को आच्छादित करते हुए 10244 हरा राशन कार्ड निर्गत कर लिया गया है। पीभीटीजी डाकिया योजना के तहत् कुल 285 आदिम जन-जाति परिवारों के बीच 35 किलोग्राम खाद्यान्न का पैकेट तैयार कर प्रत्येक माह उनके निवास स्थल पर पहुंचाकर निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। पीभीटीजी से संबंधित प्रखण्डों के प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी को माह जनवरी 2022 तक प्राप्त खाद्यान्न आवंटन का प्रमाण पत्र देने का निदेश दिया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आच्छादित सदस्यों का शत प्रतिशत आधार सीडिंग कराने हेतु सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया। इसके अलावे अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दियें। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थें।