बानो में दिसुम गुरु शिबू सोरेन के जन्मदिन पर केक काटते हुए मरीजों के बीच किया फल एवं कम्बल वितरण

बानो :दिशुम गुरु व झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रित अध्यक्ष शिबू सोरेन का 78 वां जन्म दिन  झारखंड मुक्ति मोर्चा बानो प्रखण्ड कमिटी के सदस्यों ने मंगलवार को धूमधाम से मनाया ।इस अवसर पर शिबू सोरेन के चित्र के समक्ष  केक काटकर  शिबू सोरेन की  लंबी आयु की कामना करते हुए हैपी बर्थ डे शिबू कहा  दीप प्रज्वलित व केक काटकर तोरपा बिधान सभा के पूर्व प्रत्याशी सुदीप गुड़िया, प्रखण्ड अध्यक्ष बिरजो कंडुलना ,बीस सूत्री अध्यक्ष बिदेशिया बड़ाईक ने   कार्यक्रम का शुभारंभ किया और 78वां जन्म दिन पर बधाई दी।लोगो को केक खिलाया गया। इस अवसर  बृद्ध व्यक्तियो के बीच कम्बल का बितरण किया गया।वही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बानो मरीजो के बीच फल व कम्बल का वितरण किया गया।इस अवसर पर सुदीप गुड़िया ने कहा दिशुम गुरु की स्वस्थ की कामना करते हैं।दिशुम गुरु हमे मार्गदर्शन करते रहे जिससे पार्टी सही से चलेमहान नायक शिबू सोरेन के अथक प्रयास से ही हमे झारखंड राज्य मिला है ।

आज झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार है जो अधिक से अधिक जनकल्याण की कार्य कर रही हैं। प्रखण्ड अध्यक्ष   बिरजो कंडुलना ने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा आज जन कल्याण की कार्य कर रही है ।शिबू सोरेन के अथक प्रयास से हमे झारखंड राज्य मिला है आज उनके जन्म दिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ लाभ की कामना करते हैं। उन्होंने जंगल पहाड़ो में रह कर  झारखंड की लड़ाई लड़ी और आज हमें अपना झारखंड राज्य मिला इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया मौके पर मो मनीर ,जकरियस कंडुलना आदि लोग उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment