ठेठईटांगर थाना मुख्यालय के कोरोमिंया पंचायत में 12 महिलाएं अपने पति के जीवित रहते विधवा पेंशन का लाभ उठा रही है। यह मामला कोरोमिंया पंचायत भवन में 9 सितंबर को पेंशनधारियों का भौतिक सत्यापन में मामला पकड़ में आया। मामला पकड़ में आते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ने बुधवार देर शाम ठेठईटांगर थाना मे आवेदन दिया है। जिसका थाना के माध्यम से जांच चल रहा है। मुखिया रेणुका सोरेंग ने जानकारी देते हुए बताया विधवा पेंशन का लाभ पारा टीचर धर्मजय बैठा के पत्नी रीता देवी भी लाभ उठा रही है। पंचायत सचिव कृष्णा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया जिन 12 व्यक्तियों के पत्नियां का विधवा पेंशन लाभ उठा रही है उनके पति का मृत्यु प्रमाण पत्र कोरोमिंया पंचायत से निर्गत नहीं किया गया है आखिर विधवा पेंशन का लाभ लेने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है आखिर इनका मृत्यु प्रमाण पत्र कहां से और कैसे बनाया यह जांच का विषय है।
महिलाएं जो ले रही है विधवा पेंशन का लाभ
(1) फूलवती देवी पति धनेश्वर महतो ग्राम जपलंगा
(2) शनियारों देवी पति नन्हू बड़ाईक ,कोरोमिंया
(3) कष्टी देवी पति जयलाल बडा़ईक, कोरोमिंया
(4) रीता देवी पति धर्मजय बैठा, कोरोमिंया
(5) सावित्री देवी पति रंजन बडा़ईक, कोरोमिंया
(6) गुड्डी देवी पति जितेंद्र महतो, कोरोमिंया
(7)मैनी देवी पति शंकर महतो, कोरोमिंया
(8) शहरी देवी पति समरू बडा़ईक, कोरोमिंया
(9) तारा देवी पति सिद्धार्थ बडा़ईक कोरोमिंया
(10) ललिता देवी पति सुरेंद्र महतो, कोरोमिंया
(11) पुनिया देवी पति धूमा बडा़ईक कोरोमिंया
(12) गुड़िया देवी पति बलजीत बडा़ईक, कोरोमिंया
प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया महिलाओं का विधवा पेंशन का लाभ लेने के लिए पंचायत स्तर पर पंचायत के मुखिया पंचायत के सचिव या प्रखंड स्तर से आवेदन अनुशंसा नहीं की गई है
फिर भी विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए उनका कैसे नाम जुड़ा यह जांच का विषय है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ने प्रखंडवासियों से अपील की है गलत तरीके से विधवा पेंशन न ले, एवं जो सक्षम राशन कार्ड धारी है। अपना राशन कार्ड को विभाग के पास जमा कर दें अन्यथा मामला पकड़ में आने पर कार्रवाई की जाएगी।