सिमडेगा:पाकर टांड़ के जीईएल चर्च जराटांड़ क्रूसकेला में गुरुवार को मिशन पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। मिशन पर्व में सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा भी अपनी धर्मपत्नी सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा के साथ शामिल होकर लोगों को पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मिशन पर्व के मौके पर प्रभु येशु मसीह सभी के जीवन मे सुख, शांति और समृद्धि लाय। उन्होंने कहा कि आप सभी सच्चे मन से प्रभु से मांगे। क्योंकि सच्चे मन से प्रभु येसु मसीह से मांगी गई मनोकामना कभी भी खाली नहीं जाता है। उन्होंने कहा कि हम प्रभु में विश्वास करते हैं। इसलिए हमें सदा बाइबल के अनुसार कार्य करना चाहिए। हमे बाइबल के वचनों का पालन करना चाहिए। पवित्र ग्रन्थ बाइबल ईसाई धर्म का मूलभूत सिद्धांत है। हमारे विस्वास की नींव है। बाइबल को त्यागना प्रभु में अविश्वास करने के समान है। मौके पर जोसिमा खाखा ने भी मिशन पर्व की लोगों को बधाई दी। साथ ही सभी को प्रभु की आराधना के लिए समय निकालने की अपील की। मौके पर पादरी सुसारेन डुंगडुंग,प्रचारक नॉवेल मिंज,पंचायत अध्यक्ष पनियेल लकड़ा,सुरेश केरकेट्टा,भूषण तिर्की, बेलाश तिर्की, सैहुन् एक्का,मनोज तिर्की, अमर केरकेट्टा,लता तिर्की,शोभा तिर्की, आदि शामिल थे।
