सिमडेगा: झारखंड पार्टी सिमडेगा की आवश्यक बैठक शुक्रवार को सिमडेगा थाना के समीप झारखंड पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित की गई ,बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मतीयस बागे के द्वारा की गई। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का मौजूद रहे। मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही झारखंड पार्टी दिन प्रतिदिन आगे बढ़ रही है और जमीन से जुड़कर काम कर रही है ।आप सभी कार्यकर्ता क्षेत्र में जाकर झारखंड पार्टी के नीति सिद्धांतों को अवगत कराते हुए अधिक से अधिक लोगों को झारखंड पार्टी में शामिल करें, इसके अलावा क्षेत्रीय समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर दूर करवाने का काम करें जिससे कि लोगों में झारखंड पार्टी के प्रति विश्वास बढ़े। उन्होंने आगे कहा कि आगामी लोकसभा विधानसभा चुनाव में झारखंड पार्टी पूरे जोर शोर के साथ चुनाव लड़ेगी और इसकी तैयारी अभी से ही शुरू हो चुकी है इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरे मन के साथ कार्य में जुट जाए ,उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में बांधने तथा संगठन की मजबूती के लिए आगामी 11 दिसंबर को सिमडेगा में झारखंड पार्टी की कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए अभी से ही व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करते हुए हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में मुख्य रूप से जिला महासचिव बाबूराम लकड़ा, युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का,अमन खेस, ओलिवर लकड़ा,शंभु लाल,ऋतु नांयक,जोलेंन लुगुन,लीबियन बागे,मलाकि डाँग, ग्लोरिया,बलमती देवी,सुगड़ जड़िया,सिमोन कंडुलना,सुकवान जोजो,रेखा बागे,संजय विश्वास, जितेंद्र साह,तबरेज आलम, इरेनियुस खेस्स,आदम लकड़ा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे
