सिमडेगा: 17 जनवरी से बेंगलुरु में आयोजित जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय केंद्र के लिए सिमडेगा के 07 खिलाड़ियों का चयन हुआ है जिसमें से हॉकी झारखंड से खेलने वाली ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग,महिमा टेटे,काजल बड़ा,प्रमोद्नी लकड़ा,एवम रजनी केरकेट्टा है तथा साई टीम से खेलने वाली एक खिलाड़ी अंजना डुंगडुंग है।यह सभी सात खिलाड़ी सिमडेगा जिला के विभिन्न गांव के हैं जिसमे ब्यूटी डुंगडुंग,दीपका सोरेंग,काजल बड़ा, करगागुडी,प्रमोदनी लकड़ा कोरोमिय,रजनी केरकेट्टा पाइकपारा,महिला टेटे बरकिछापर तथा अंजना डुंगडुंग भी बासेन की रहने वाली है।हॉकी झारखंड सभी 06 खिलाड़ी शुक्रवार को सिमडेगा से रवाना हुई।सभी खिलाड़ियों को हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी और हॉकी कोच प्रतिमा बरवा ने शुभकामना देकर विदा किया।
