जनसेवा का कार्य कर संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता-गौतम कुमार

केरसई- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा केरसई कार्यसमिति की बैठक नगर भवन में सम्पन्न हुई।सर्वप्रथम प.दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वर्गगीत कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजयुमो केरसई मंडल अध्यक्ष गौतम कुमार ने उपस्थित युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का दायित्व है की क्षेत्र में जनसेवा का कार्य कर संगठन को मजबूत बनाने का  कार्य करें क्योंकि युवा शक्ति देश के भविष्य हैं। वह अपने क्षेत्रों में जनसेवा में अपनी सहभागिता कर ही लोगों की बीच अपनी पैठ जमा सकते हैं।साथ ही केंद्र सरकार की जनकल्याण कारी कार्यो का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे इस पर भी फोकस करें।

कार्य समिति बैठक को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सह केरसई मंडल प्रवासी सुभाष महतो ने कहा कि हम युवा मोर्चा के  कार्यकर्ताओं को एक दूसरे के सुख-दुख में भाग लेकर अपना दायरा बढ़ाना चाहिए साथ ही मोदी जी के कार्यों को घर घर जा कर बतानी चाहिए। जिससे अधिक से अधिक लोगो का जुड़ाव हमारे संगठन से हों।युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अनिरुद्ध सिंह दांगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में युवा मोर्चा के प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं कार्य समिति की बैठक चल रही है। हम सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाकर बूथ स्तर तक युवा मोर्चा को मजबूत करना है।

मंडल अध्यक्ष मानकीलाल ने कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है,युवा मोर्चा मजबूत बनेगी तभी संगठन मजबूत होगा।

सिमडेगा विधानसभा विस्तारक शशि दास ने भी कार्यकताओं को संबोधित करते हुए युवा कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि संगठन को मजबूत बनाएं एवं आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा दोनों चुनाव में पार्टी का विजय सुनिश्चित करें।वहीं जिला सो मीडिया प्रभारी सह प्रखंड सांसद प्रतिनिधि रवि गुप्ता ने कहा कि तीनों राज्यो के विधानसभा चुनाव की जीत में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका थी, इसीलिए आने वाले लोग सभा एवं विधानसभा चुनाव में भी युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी इसीलिए संगठन को मजबूत बनाने का कार्य अभी से ही शुरू कर दें।मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रणव कुमार,मंडल भाजयुमो उपाध्यक्ष प्रभु प्रसाद, युवा मोर्चा महामंत्री पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष विकास कुमार, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रविंद्र बड़ाईक,एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवनारायण देहरी, महामंत्री बुलेश्वर प्रसाद,अनुज प्रसाद, खिरोधर प्रधान, मन्नू यादव, सूरज प्रसाद आदि मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment