आपसी भाईचारा और शांति का संदेश देता है क्रिसमस का पर्व पूर्व मंत्री एनोस एक्का

जलडेगा:प्रखंड के आरसी बालिका मध्य विद्यालय कुटुंगिया में गुरुवार को धूमधाम के साथ क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एनोस एक्का मौजूद रहे, सर्वप्रथम स्कूली छात्राओं के द्वारा उनका स्वागत किया गया ।जिसके बाद कार्यक्रम आयोजन किया गया। मौके पर आकर्षक तरीके से चरणी सजावट की गई ,जहां पर बालक यीशु की जन्म के समय का नजारा प्रस्तुत की गई थी। इस मौके पर बच्चों ने गीत संगीत के साथ उपस्थित लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया ,अपने संबोधन में पूर्व मंत्री ने कहा बच्चे ईश्वर का रूप होते हैं, और बच्चों पर हमेशा परमपिता परमेश्वर की कृपा रहती है। आज सभी मिलजुल कर हम लोग क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन कर रहे हैं, क्योंकि दिसंबर का महीना प्रभु ईसा मसीह को याद करने का दिन है । क्रिसमस का पर्व हमे आपसी भाईचारा और शांति का संदेश देता है, हमें यह पर्व सभी लोगों को मिलजुल कर संगठित रहकर मनाने की संदेश देता है। इसी प्रकार हम संगठित रहकर अपने हक अधिकार के लिए भी लड़े उन्होंने छोटे-छोटे बच्चों को क्रिसमस पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका सिस्टर निर्मला एक्का, सहायक शिक्षिका सूसना जोजो अंजलिया कंडुलना, ललिता हेंब्रम,एरेनियस खेस,दिनेश मांझी, रामकृष्ण साहू, निरल जोजो एवं बच्चियां मौजूद रही।