बानो -बानो प्रखण्ड बांकी में पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया।इस प्रशिक्षण में विभिन्न प्रकार की योजाना जो किसान को आत्म निर्भर बना सकें। जैसे टमाटर की खेती, बैगन की खेती, मिर्चा की खेती के बारे में जानकारी दी गई ।मशरुम की खेती के बारे में जानकारी दी गई साथ ही जैविक खेती के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में किसानों को टमाटर का देशी किस्म पूसा रूबी ,पूसा -120,शीतल ,पूसा गौरव तथा संकर किस्म के पूसा हाइब्रिड-1आदि उन्नत के बारे में जानकारी दी गई। इसके लिए पूर्व नर्सरी में बुवाई हेतु 1/3का कियारी बनाकर इसमे जैविक खाद 30 ग्राम प्रति वर्ग मीटर से मिलाना है। पौधे की दूरी 5 से मी की कतार में बुवाई की जा सकती है।बीज के बोने के बाद खाद का उपयोग करें।पौधों में मिट्टी चढ़ाने के बाद सहारा देना आवश्यक है।टमाटर की लंबी उपज के सहारा के लिये सुतली से बांध कर सहारा दिया जा सकता है।प्रशिक्षण में ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह, कृषि मित्र दामोदर सिंह, उद्यान मित्र रामेश्वर साहू, एटीएम श्याम कुमार और ओबैदुल्लाह एहरार आदि लोग थे।
