कोलेबिरा:जवाहर नवोदय विद्यालय में पीएम श्री योजनान्तर्गत पारंपरिक कत्थक नृत्य एवं अर्द्ध शास्त्रीय नृत्य का आयोजन किया गया। इस मौके पर सौम्य भार्गव एवं प्रतिष्ठा भार्गव ने अपने नृत्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। देर शाम तक जेएनवी परिसर दर्शकों की तालियों से गूंजता रहा। प्राचार्य बी पी गुप्ता ने दूर दराज से आए इन अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों का स्वागत किया तथा उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस विद्यालय के विद्यार्थियों में भी नृत्य विधा के क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बस, उन्हें निखारने की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि विद्यार्थी नृत्य-संगीत के क्षेत्र में भी बेहतर मुकाम हासिल कर सकें। नर्तक (कत्थक विधा) सौम्य भार्गव ने स्वर्ण मयूर सम्मान (दुर्ग, छतीसगढ़), अंतरराष्ट्रीय नृत्य कलामणि सम्मान (काठमांडू, नेपाल) एवं तपस्वी सम्मान (कटक, ओडिशा) से नवाजे जा चुके हैं। इस मौके डॉ. प्रमोद कुमार महतो, रामायण पासवान, मनोज कुमार, नमिता कुमारी, डॉ. सुमन कुमार सिंह, रेणु कुमारी सिंहा, पूनम कुमारी, बिकास चंद्रा, घनश्याम, बिजय कुमार भुईंया, प्रदीप कुमार साव, सुभम, रुचि गुप्ता, प्रवीण कुमार, वीरभान, प्रभात कुमार, गीता कुमारी, सुनील कुमार (कौशल शिक्षक) सहित सभी कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन हिंदी के शिक्षक आशुतोष कुमार पाण्डेय ने तथा धन्यवाद ज्ञापन रामायण पासवान ने किया।

122