सिमडेगा उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय एवं जिला पुस्तकालय का किया भ्रमण

सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा  अजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक  सौरभ कुमार ने कस्तूरबा गांधी  बालिका विद्यालय एवं जिला पुस्तकालय का भ्रमण किया। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कस्तूरबा गांधी  बालिका विद्यालय, ठेठईटांगर पहुंच बच्चियों से मुलाकात की। उपायुक्त महोदय ने बच्चियों से संवाद करते हुए पठन-पाठन हेतु कई महत्वपूर्ण बातें बताई। उपायुक्त  ने प्री बोर्ड परीक्षा में पुलिस विभाग से मिल रहे सहयोग से बच्चियों को अवगत कराया तथा पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में शिक्षा के क्षेत्र में किस तरह सहयोग किया जा रहा है इसके बारे में भी बच्चियों को विस्तार पूर्वक बताया। इसके अलावा उपायुक्त ने स्कूल में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान बच्चियों ने उपायुक्त एवम  पुलिस अधीक्षक को गर्मियों में पानी की समस्या, बेड की समस्या, खेल की सामग्री, खेलने हेतु मैदान सहित कई अन्य समस्याओं से अवगत कराया। उपायुक्त ने सभी समस्याओं का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी, ठेठईटांगर  पंकज कुमार को आवश्यक निर्देश दिया।पुलिस अधीक्षक  ने भी बच्चियों से संवाद करते हुए पढ़ाई की महत्व एवं  उद्देश्य को बताते हुए सभी को पठन-पाठन हेतु प्रेरित किया। उन्होंने ने कहा कि पढ़ाई के प्रति अपने उद्देश्य को पहचाने और लगन के साथ पढ़ाई करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा की फल का चिंता नहीं करना है, कि पास होंगे या फेल होंगे, सिर्फ आप सभी को अच्छे से मेहनत के साथ पढ़ाई करनी है। आप लगन के साथ पढ़ाई करेंगे तो अवश्य ही सफलता मिलेगी। उन्होंने  कहा कि आप सभी अपने अंदर शिक्षकों से प्रश्न करने की ललक जागृत करें, जब तक आप प्रश्न नहीं पूछेंगे, अपनी विषय वस्तु को अच्छे से नहीं समझेंगे। जब भी शिक्षिकाएं क्लास में पढ़ती है और पढ़ाई समझ में नहीं आती है तो प्रश्न अवश्य पूछें और चीजों को अच्छे से समझें। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने बच्चियों को  पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता पाने हेतु कई महत्वपूर्ण बातें बताई। 

जिला शिक्षा पदाधिकारी  मोहन झा ने भी बच्चियों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करते हुए कई महत्वपूर्ण बातें कहीं।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, ठेठईटांगर  पंकज कुमार, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी शुभकामना प्रसाद, विद्यालय के वार्डन, शिक्षिकाएं एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment