भाजपा के नीतियों से त्रस्त होकर पूर्व युवा नगर अध्यक्ष आशीष सिंह सैकड़ो समर्थकों के साथ झापा में शामिल

झारखंड पार्टी कार्यकर्ताओं को देती है उचित मान सम्मान:-एनोस एक्का

सिमडेगा:सिमडेगा ठाकुर टोली स्थित पूर्व मंत्री एक्का के आवास में मंगलवार की सुबह भारतीय जनता पार्टी के जन विरोधी नीतियों से त्रस्त होकर भाजपा युवा नगर पूर्व अध्यक्ष आशीष सिंह अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ झारखंड पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का, युवा जिलाध्यक्ष संदेश एक्का, कार्यकारी अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव, विष्णु दयाल शर्मा, ओलिवर लकड़ा, मुखिया शिशिर टोप्पो, अभय विश्वकर्मा आदि ने सभी को पार्टी का पट्टा ओढ़ाकर पार्टी में शामिल किया है। मौके पर युवाओं ने कहा कि झापा ही सभी लोगों को सम्मान देती है और क्षेत्र का विकास कर सकती है इस लिए हम सभी पार्टी में शामिल हो रहे है।भाजपा का नीति सिद्धांत जनविरोधी हो चुकी है कार्यकताओं को उचित मान सम्मान नही मिलती है और अब जनता भाजपा से त्रस्त आ चुकी है।और आने वाली चुनाव में भाजपा की हार होगी एवं झापा प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी।मौके पर पूर्व मंत्री ने सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा- झारखंड पार्टी पूरे जोश के साथ लगातार क्षेत्र में काम कर रही है और इसी से प्रभावित होकर लोग दूसरे पार्टी को छोड़कर झारखंड पार्टी में शामिल हो रहे हैं उन्होंने शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि कार्यकर्ता के बल पर झारखंड पार्टी आगे बढ़ रही है और कार्यकर्ताओं को मान सम्मान देना पहली प्राथमिकता मानती है। आज कांग्रेस और भाजपा जैसी राष्ट्रीय पार्टियों के द्वारा इस क्षेत्र में सिर्फ शोषण करने का काम किया जा रहा है जिससे कि यहां की जनता पूरी तरह से त्रस्त हो गई है यहां तक की पार्टी की कार्यकर्ताओं को मान सम्मान नहीं मिलता है लेकिन झारखंड पार्टी सभी लोगों को आगे लेकर जात-पात धर्म से उठकर राजनीति करते हुए लोगों का सेवा कर रही है। इस मौके पर सैकड़ो की संख्याओं में भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर झारखंड पार्टी में कार्यकर्ता शामिल हुए।

20,48

Related posts

Leave a Comment