जलडेगा के कई स्कूलों में हर्सोल्लास से मनाया गया देश का 75 वाँ गणतंत्र दिवस, याद किए गए वीर सपूत

जलडेगा:शुक्रवार को जलडेगा प्रखण्ड भर में 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। प्रखण्ड सह अंचल मुख्यालय समेत सभी कोटि विद्यालयों में हर्सोल्लास के साथ ध्वाजारोहण किया गया। स्‍कूली छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली और लोगों को देशभक्ति का संदेश दिया। राजकीय मध्य विद्यालय जलडेगा, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कोलोमडेगा पहानटोली, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मुर्गीकोना, जीईएल मध्य विद्यालय कोलोमडेगा, राजकीय मध्य विद्यालय कोनमेरला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरवागढा नावाटोली, आरसीएमएस भीतबुना, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पतिअम्बा बस्तीटोली, राजकीय मध्य विद्यालय सावनाजारा, राजकीय मध्य विद्यालय मामाभगिना, राजकीय मध्य विद्यालय तिलाईजारा, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पतिअम्बा नायकटोली, राजकीय मध्य विद्यालय लमडेगा, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हुटुटुवा गंझूटोली, राजकिय मध्य विद्यालय बेन्दोजरा, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय परबा लमडेगा, जीईएल मध्य विद्यालय लोम्बोई, राजकीय मध्य विद्यालय हुटुबदा, जयंती उच्च विद्यालय गांगूटोली, धर्नुजय सिंहदेव +2 उच्च विद्यालय लोम्बोई,उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय लोम्बोई ओहदार टोली, आरसी प्राथमिक विद्यालय पतिअम्बा, राजकीय मध्य विद्यालय परबा, आर सी प्राथमिक विद्यालय लोम्बोई, राजकिय मध्य विद्यालय केलुगा, एस एस+2 उच्च विद्यालय जलडेगा, जीपीएस बनजोगा, सीलिंगा, जीयूएमएस खरवागाढ़ा आदि कई स्कूलों में संबंधित प्रधानाध्यापक व विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष के द्वारा ध्वाजारोहण किया गया। सबने ध्वजारोहण के बाद बच्चों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का संविधान दुनिया के गौरवशाली संविधान के रूप में माना जाता है। इस गौरवशाली संविधान द्वारा बताये गये मार्ग पर दृढ़ता से अडिग रहने व अनुपालन करना हम सभी की जिम्मेवारी है। संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि उस समय बिषम परिस्थितियों में संविधान के निर्माताओं ने गौरवशाली संविधान का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान बसुदेवकुटुम्भकम एवं शाश्वत मानव मूल्यों पर आधारित है। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा खेलकुद प्रतियोगिता सहित परेड मार्च, नृत्य, झांकी और नुक्कड़ नाटक, आदि की प्रस्तुति की गई। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार तथा मिठाइयां और चॉकलेट भी बांटे गए।

Related posts

Leave a Comment