जिला कार्यालय में गांव चलो अभियान कार्यशाला सम्पन्न

सिमडेगा- भारतीय जनता पार्टी सिमडेगा की बैठक रविवार को जिला कार्यालय में हुई। बैठक में गांव चलो अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा कि प्रदेश के निर्देशानुसार कार्यकर्ताओं को गांव चलो अभियान का कार्य सौपा गया है।कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर गांव चलो अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके निमित्त कार्यकर्ता गांव तक जाकर केंद्र सरकार के अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों को बताने का कार्य करें एवं उसका लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले इस पर कार्य करें, गांव में जानकारी के भाव में बहुत सारे लोग केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं ।उन सभी लोगों को भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजना का लाभ दिलाए एवं उन्हें बताएं कि उनके लिए केंद्र सरकार अनेक जन कल्याणकारी योजना चल रही है जिसका लाभ उठाकर वह अपने जीवन को स्वालंबी बना सकते हैं।साथ ही प्रवासी कार्यकर्ता 24 घण्टे गांव में प्रवास कर की वोटर्स जैसे शहीद के परिजन, बुद्धिजीवी वर्ग ,सैनिक परिवार, जनसंघी लोगो से मिलेंगे धर्मीक स्थल मठ मंदिर सरना जाएंगे साथ ही बूथों का सत्यापन भी करेंगे।कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों द्वारा वीरू स्थित देव शांति नेत्रालय में मरीजों के बीच कंबल का वितरण किया गया।मौके पर पूर्व मंत्री विमला प्रधान प्रदेश कार्य समिति सदस्य दुर्ग विजय सिंह देव , श्रद्धानंद बेसरा, लोकसभा विस्तारक सत्यजीत चौधरी, जिला मंत्री तुलसी कुमार साहू ,पूर्व जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रुक्मिणी देवी ,प्रणब कुमार, रामविलास बड़ाईक, राकेश रविकांत प्रधान ,हीराराम ,घनश्याम सिंह, संदीप भगत, बंधु माझी ,चंदेश्वर मुंडा, अशोक इंदवार, प्रदीप जायसवाल, रणधीर प्रसाद ,मोतीलाल ओहदार, सरवन सेनापति, रामेश्वर सिंह ,दिनेश प्रसाद, मनिंदर बिंजिया, मुकेश मिश्रा ,रविंद्र शर्मा ,पिंकी प्रसाद ,मुकेश राय कोटवार ,अशोक रजक ,सुरजन बडाइक, सेनापति जागेश्वर बिंझिया,मुनेश्वर तिर्की आदि मौजूद थे।