बानो :प्रखंड के तीन पंचायत में रविवार को झामुमो पंचायत समिति का विस्तार किया गया ।पंचायत समिति का विस्तार में मुख्य रूप से जिला सचिव सफीक खान उपस्थित हुए ।सफीक खान ने संबोधन में कहा आज राज्य को स्थिति है सभी आदिवासी को एक जुटता का परिचय देना होगा ।हम लोग अगर बिखर गए तो पुरा झारखंड बिखर जायेगा। मौके पर पंचायत समिति का विस्तार करते हुए गेनमेर पंचायत के अध्यक्ष मारियानुश कांडुलना, उपाध्यक्ष वेलसन जोजो ,सचिव सुनील जोजो, सह सचिव तिनतुष कंडुलना, कोषाध्यक्ष सोमा जोजो को बनाया वही रायकेरा पंचायत अध्यक्ष जसुया कुडू, उपाध्यक्ष थोमश भेंगरा ,सचिव अगेश्तेरे गुड़िया, सहसचिव जोसेफ लुगुन कोषाध्यक्ष शेंशियल जोजो इसके अलावा जमताई पंचायत अध्यक्ष जोलेन जोजो, उपाध्यक्ष थॉमस कांडुलना ,उपाध्यक्ष कुशल जोजो, सचिव सुलेमान बरला ,सहसचिव सुनील जोजो, कोषाध्यक्ष एलियाजार जोजो को बनाया गया ।वही सभी पंचायत समिति के पदाधिकारी को माला पहना कर समानित किया ।मौके पर जिला परिषद सदस्य बिरजो कांडुलना, बानो प्रखंड के प्रमूख सुधीर डांग ,मो तनवीर आलम ,जलडेगा प्रमुख जुसेफ लुगुन उपस्थित थे।
