अलग-अलग जगह में सड़क दुर्घटना में पांच लोग हुए घायलबानो :प्रखण्ड मे अलग-अलग दुर्घटना में पांच घायल हो गये।पहली घटना  सोदे पुल के समीप टेंपो पलटने से चार लोग घायल हो गये ।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार टेंपो बांकी पहान टोली से सौदे जा रहा था  इसी क्रम में सोदे पुल के समीप टेम्पु अनियंत्रित होकर पलट गयी।इस दुर्घटना  में पहानटोली निवासी रितेश डांग 20 वर्ष,जस्टीन डांग 35 वर्ष ,पाड़ों निवासी सुरेश सिंह 48 वर्ष,छोटे महतो 34 वर्ष घायल हो गये.जस्टिन डांग का बायां पैर व बायां हाथ टूट गया है। घायलों के बारे जानकारी होने पर स्थानीय ग्रामीण और पुलिस की मदद से बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया बेहतर इलाज हेतु सभी घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया पुलिस ने टेंपो को जब्त कर लिया ।इधर महाबुवाग थाना क्षेत्र के जितुटोली के समीप  स्कूटी से गिरकर एक महिला घायल हो गयी ।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महाबुआंग की ओर से अपने घर भिंजपुर  की ओर जा रहे थे इसी क्रम में जीतू टोली के समीप  स्कूटी में पीछे बैठी सुकर्मनि देवी गिर गयी।वाहन चालक ने बताया कि सड़क में बनाए गए ठोकर नही देख पाने के कारण स्कूटी सम्भल नही पाए। घटना में  महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।बानो घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया जहां बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया इधर घटना की जानकारी होने पर रौतिया  समाज के प्रखंड अध्यक्ष महेश सिंह और जिला अध्यक्ष राजेश सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को सादर स्थल भिजवाया।

Related posts

Leave a Comment