सिमडेगा:हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोननेगी और वेद प्रकाश रांची में प्रणामी ग्रुप के विजय अग्रवाल से मिले और सिमडेगा में हॉकी के विकास के लिए चल रही गतिविधियों पर चर्चा की।जिससे विजय अग्रवाल काफी प्रभावित हुए और उन्होंने सिमडेगा में हॉकी को प्रोत्साहन देने के लिए सहयोग करने की वादा की।जिसके तहत विजय अग्रवाल हॉकी सिमडेगा को आगामी पांच वर्ष तक वर्ष में दो बार जिला के सुदूरवर्ती इलाको के 12 वर्ष से कम उम्र के आर्थिक रूप से कमजोर 50 बालक और 50 बालिका कुल 100 हॉकी खिलाड़ियों को वर्ष में दो बार आगामी 05 वर्ष तक जिला मुख्यालय में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर हॉकी की ट्रेनिग देने के लिए आर्थिक सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के अलावा सिमडेगा में हॉकी के प्रोत्साहन के लिए जो भी मदद की जरूरत होगी उनका पूरा सहयोग रहेगा। प्रणामी ग्रुप के विजय अग्रवाल के सहयोग के लिए हॉकी सिमडेगा के समस्त पदाधिकारियों ने आभार जताया।
