कोलेबिरा थाना में होली पर्व और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक                   

कोलेबिरा:- होली एवं रमजान को लेकर बुधवार को कोलेबिरा थाना में शांति समिति की बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता कोलेबिरा थाना के प्रभारी राजदीप कुमार ने किया।  बैठक में होली पर्व शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। सर्वप्रथम थाना प्रभारी ने क्षेत्र में होली को लेकर संबंधित जानकारी ली। वही बैठक को संबोधित करते हुए राजदीप कुमार ने उपस्थित गण्य मान्य लोगों  को कहा कि शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व त्योहार मनाने की परंपरा कोलेबिरा में पुरानी है। यहां सभी समुदाय के लोग मिलकर त्यौहार मनाते आए हैं। इस बार होली में भी एकता व सामाजिक भाई-चारे का परिचय सभी लोगों को देना है। साथ ही  इस दौरान किसी भी तरह की हुड़दंग नहीं करें। नशा पान से दूर  रहे किसी प्रकार का अफवाह ना फैलाएं  और अफवाह से दूर रहे और यदि कोई भी आसपास में हुड़दंग करता है तो इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दें। पुलिस प्रशासन हुड़दंगियों से निपटने में पूरी तरह से सक्षम है। कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में नहीं लेंगे। यदि कहीं भी किसी तरह का मामला होता है तो लोग इसकी सूचना  थाना पुलिस को दें। वही थाना परिसर में शांति समिति की बैठक के बाद थाना प्रभारी राजदीप कुमार एवं थाना स्टाफ, उपस्थित ग्रामीण, गण मान्य सदस्य एवं पत्रकार बंधुओ ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दिया। मौके पर  एस आई महेंद्र सिंह,  कुन्दन कुमार, बनबिहारी कुमार, ए एस आई  कौशल कुमार सिंह, अहमद अली खान, एस मंडल, विभागीय सांसद प्रतिनिधि रणधीर कुमार, पंचायत समिति सदस्य ममता देवी, ज्योति कश्यप, उषा देवी, दिव्या रोज, सुनील खड़िया, विधायक प्रतिनिधि श्याम लाल प्रसाद, सुलभ नेल्सन, जनेश्वर  बिल्हौर  अमर नाथ सिंह अभिषेक कुमार, देवेंद्र साहू के अलावे अन्य गणमान्य ग्रामीण शामिल थे।

Related posts

Leave a Comment