बसिया:– एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, बसिया में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्र दो वर्गों तथा चार सदनों में बंट कर विभिन्न खेलों में प्रतिभागिता किया। जहां अंडर 14 वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर, तथा 3000 मीटर दौड़ के अतिरिक्त लंबी कूद, ऊँची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक,खो-खो तथा शतरंज की प्रतियोगिताएं हुई, वहीं अंडर-19 वर्ग में 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर तथा 5000 मीटर दौड़ के अतिरिक्त लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक ,भाला फेंक ,शतरंज, खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल तथा वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं हुई। विद्यालय के छात्र चार सदनों क्रमशः शिवाजी, टैगोर, विवेकानंद तथा बिरसा सदन में बंट कर विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभागिता किया और अपनी खेल प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंडर 14 में शिवाजी सदन को 18 अंक के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप दिया गया। अंडर-19 में भी शिवाजी सदन को ही 35 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप प्राप्त हुआ। व्यक्तिगत स्पर्धा हेतु अंडर 14 वर्ग में शिवाजी सदन के दीपक असुर को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। दीपक असुर ने 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ व लंबी कूद में तीन स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं अंदर-19 वर्ग में विवेकानंद सदन के आकाश उरांव को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया जिसने 1500 मीटर ,5000 मीटर तथा भाला फेंक में तीन स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर 14 व अंडर-19 वर्ग को मिलाकर कुल 24 खेल प्रतियोगिताएं हुई। सभी खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम ,द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ी छात्रों को क्रमशः स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। 65 स्वर्ण, 65 रजत तथा 17 कांस्य पदक के अतिरिक्त दो ओवरऑल चैंपियनशिप तथा दो बेस्ट एथलीट का पुरस्कार भी दिया गया। इस खेल के आयोजन के अवसर पर मुख्य अतिथियों में ए. आर. तिर्की, सेवानिवृत्ति खेल शिक्षक तथा आई.आई.टी., धनबाद के प्रोजेक्ट एसोसिएट सन्नी कुमार थे जिनके हाथों पुरस्कार वितरण संपन्न हुआ। खेल को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में खेल शिक्षक अमरदीप बक्सराय के अतिरिक्त शिक्षक संदीप कुमार पंडित ,आर्यन शाह, धनंजय सिंह ,बादेश मंडल, कंचन कुमार, निरंजन कुमार ,महेश कुमार नाग ,राजा बिस्वाल, रंजन कुमार पांडेय, अभिषेक कुमार ,पंकज कुमार, सूरज कुमार प्रसाद, प्रिया कुमारी तथा उत्तम कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा प्राचार्य संजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रतिवर्ष खेल दिवस के अतिरिक्त भी वर्ष भर खेल के कार्यक्रम नियमित होते हैं और यहां के छात्र राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेते वह जीते भी हैं। प्राचार्य श्री सिंह ने सभी विजई प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए असफल हुए खिलाड़ियों को और मेहनत कर अगले वर्ष विजेता बनने के लिए प्रोत्साहित किया।
