सदर अस्पताल सिमडेगा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की डीसी ने किया शुरुआत

सिमडेगा:- जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का रविवार को सदर अस्पताल में शुभारंभ हुआ। उपायुक्त सुशांत गौरव ने बच्चे को पल्स पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अभियान की सफलता के लिए आज 27 फरवरी को 90 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति का रखा गया है। तीन दिवसीय इस अभियान में जिले के 0 से 5 वर्ष के बच्चोें को शत-प्रतिशत पोलियो की खुराक से आच्छदित करने की दिशा में उपायुक्त के दिशा-निर्देश में कार्य प्लान तैयार किया गया है। आज बूथ लेबल पर पोलियो से बचाव की दवा पिलाई जायेगी। 28 फरवरी एवं 1 मार्च को डोर टू डोर छुटे हुये लोगो को दवा पिलाई जायेगी। कुल 81102 बच्चों को दवा पिलाया जायेगा। कुल 696 टीम अभियान की सफलता की दिशा में लगाये गये है। इस मौके पर कुपोषण उपचार केन्द्र में इलाजरत बच्चों एवं महिला वार्ड के मरिजों के बीच प्रोटीन पाउडर वितरण किया गया। नगर परिषद् अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, आईटीडीए निदेशक, अपर अपर समाहर्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, सदर अस्पताल के डॉक्टर, पूर्व विधायक व अन्य उपस्थित थें। सिविल सर्जन डॉ पीके सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया है कि सिमडेगा जिले में सभी पंचायत से लेकर गांव तक पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मी दिन-रात जुटे हुए हैं ताकि सिमडेगा जिले को शत-प्रतिशत पोलियो रोधी दवा पिलाने के मामले में अव्वल प्राप्त कर सकें।

Related posts

Leave a Comment