अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जेएसएलपीएस द्वारा हुआ कार्यक्रम ,महिलाएं का न करें शोषण, उन्हें दें पूरा सम्मान, : जोसिमा खाखा

पाकर टांड़ प्रखण्ड के सिकरीयाटांड़ में जेएसएलपीएस द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस नेत्री जोसिमा खाखा उपस्थित थी। उन्होंने महिलाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए उसका लाभ लेने के लिये आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिला और पुरुष दोनों ही समाज के समान रूप से जरूरी अंग हैं। लेकिन नारी का स्थान सर्वोतम रखा गया है। इस पुरुष प्रधान समाज में भी आज की नारी अपनी एक अलग पहचान बनाने में संघर्षरत है। जहाँ बेबस ,बेचारी अबला नारी आज सबला बन हर क्षेत्र में पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिला कर चल रही है। वहीं अपने ही परिवार में उसे आज भी यथा योग्य स्थान नहीं मिल पाया। कहा मि कभी माँ बन कर तो कभी बेटी तो कभी पत्नी या बहन हर रिश्ते को बखूबी निभाते हुए भी वह आज भी वही बेबस बेचारी अबला नारी ही है। अब समय आ गया है सदियों से चली आ रही मानसिकता को बदलने का और सही मायने में नारी को शोषण से मुक्त कर उसे पूरा सम्मान और समानता का अधिकार दिलाने का। जोसिमा खाखा ने कहा कि ऐसा कौन सा क्षेत्र है जहां नारी पुरुष से पीछे रही हो। एक अच्छी गृहिणी का कर्तव्य निभाते हुए वह पुरुष के समान आज दुनिया के हर क्षेत्र में ऊँचाइयों को छू रही है। पुरुष के समान महिला भी सम्मान की हकदार है। उन्होंने कहा कि नारी तुम निर्बल नही हो,तुम असीम शक्ति का भण्डार हो। मौके पर जोसिमा खाखा ने महिलाओं के बीच चेक का वितरण किया। साथ ही सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बसंत लोंगा, बीडीओ सत्येंद्र महतो, थाना प्रभारी अमित राय, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष अजित लकड़ा, ग्रामीण बैंक मैनेजर अमित,  विधायक प्रतिनिधि लूसियन मींज, प्रदीप केसरी, अख्तर खान, लीला नाग, प्रतिमा कुजुर, विपिन बाड़ा, जॉनी सोरेंग आदि उपस्थित थे।
*नानेसेरा पेरिस में भी मना महिला दिवस*
इधर नानेसेरा पेरिस में भी महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। मौके पर कांग्रेस नेत्री जोसिमा खाखा ने महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही अपने हक और अधिकार के खिलाफ़ एकजुट रहने का आह्वान किया। मौके पर फा जुगल किशोर लकड़ा, फा रोशन टोप्पो, फा बसर कछुआ, सी ज्योति किंडो, सी ज्युलिन मिंज, सी रोस प्रतिमा, सहित नीलम डुंगडुंग, एच लकड़ा, रोमाला लकड़ा आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment