गुमला:चार राज्यों में जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

डुमरी, गुमला। डुमरी भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय केशरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चार राज्यों में जीत की खुशी का जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष ने कहा की नरेंद्र मोदी व योगी जी के नेतृत्व में उतर प्रदेश सहित चार राज्यों में प्रचंड बहुमत की सरकार भाजपा बना रही है और आनेवाले समय भी हम बढ़ चढ़कर विजयी होंगे। अब देश की जनता वंशवाद, परिवार वाद और जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद की धारणा रखने वाले नेतृत्वकर्ता को समर्थन दे रही है। वहीं भाजपा के नेतृत्व में आज भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। हमारे राष्ट्र का कद सिर्फ बढ़ा ही नहीं बल्कि हम पूरे विश्व में अपनी एक अलग जगह बना चुके हैं। मौके पर जिला मंत्री भाजयुमो नितेश गुप्ता (प्रिंस), सांसद प्रतिनिधि अनिरुद्ध चौधरी, ओ बी सी मोर्चा अध्यक्ष अनिल ताम्रकार, विवेक जयसवाल, राहुल केशरी, पवन केशरी, ज्वाहर कवर, जगजीवन भगत, सुभाष ठाकुर, आनंद गुप्ता, सूर्योदय ठाकुर, हीरा केशरी, बसंत बैगा सहित अन्य सभी मंच मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment