सिमडेगा उपायुक्त ने रामरेखा जलाशय में मछली पालन का लिया जायजा

सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा आर. रॉनीटा ने बुधवार को मछली पालन योजना का निरीक्षण किया। कैरबेड़ा रामरेखा जलाशय में संचालित केज कल्चर से मछली पालन का जायजा लिया। उपायुक्त ने जिला मत्स्य पदाधिकारी एवं मत्स्य जीवि समिति के सदस्य से योजना के सफल क्रियान्वयन की दिशा में किये जा रहे क्रियाकलापों की जानकारी ली। उन्होने कहा कि योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु मत्स्य जीवी समिति के सभी सदस्यों की सहभागिता हो। मछली का ग्रोथ रेसियो का अवलोकन किया। योजना का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की बात कही। मौके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी कुसुम लता व अन्य उपस्थित थें।

Related posts

Leave a Comment