सिमडेगा:जिला में महिला हॉकी के हब को देखते हुए हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु ने अपने राज्य के महिला हॉकी खिलाड़ियों को भी हॉकी में और अधिक आगे बढ़ाने के उद्देश्य से हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष भोलानाथ से बात कर सिमडेगा में जिला एवम झारखंड टीम के खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करने के लिए 01मार्च को कोच मैनेजर सहित 25 सदस्यो वाली तमिलनाडु की जूनियर महिला टीम सिमडेगा आई और 23 दिन अभ्यास करने के बाद बुधवार को तमिलनाडु की टीम सिमडेगा से सीधे जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए आंध्रप्रदेश गई ।इन 23 दिनों में तमिलनाडु की टीम सुबह ,शाम,दोपहर प्रत्येक दिन 6 से 7घंटा मैदान अभ्यास के साथ झारखंड जूनियर महिला टीम, एसटीसी सिमडेगा की महिला एवम पुरुष टीम,जिला महिला एवम पुरुष टीमों के साथ मैच भी खेली।अभ्यास के उपरांत शाम में तमिलनाडु और सिमडेगा के खिलाड़ी एक दूसरे के भाषा , मृत्य और अन्य संस्कृतियों का भी अभ्यास करते रहे।जिससे तमिलनाडु के कई खिलाड़ी कुछ कुछ हिंदी और सिमडेगा के खिलाड़ी तमिल भाषा भी बोलने लगे थे। स्थानीय बाजार से तमिलनाडु की टीम हॉकी स्टिक,जूता से लेकर ट्रैक शूट इत्यादि की खूब खरीदारी की। आज टीम को हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी और कोच प्रतिमा बरवा ने विदा किया।जाने के क्रम में तमिलनाडु टीम के कोच होनेस्ट राजा काफी भाहुक होते हुए कहा की हमलोग को सिमडेगा बहुत अच्छा लगा यहा के लोग भी बहुत अच्छे और सहयोगी है।हमलोग ने बाजार,मंदिर,चर्च , केलाघाघ सभी स्थलो का भ्रमण किया कई लोगों से मिले सभी ने सहयोग किया।हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोणबेगी और कोच प्रतिमा बरवा सुरु दिन से आज तक सुबह शाम हमेशा मैदान में उपस्थित होकर अपना पूरा समय और सहयोग दिया ,होली में भी वे अपने घर में ना मनाकर बच्चो के साथ ही खेल और होली साथ किए।झारखंड के सीनियर आईएएस सह झारखंड मुख्य चुनाव पदाधिकारी श्री के रवि सर,हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सर ,महासचिव विजय शंकर सर रांची से आकर हमारी टीम को प्रोत्साहित किया ,साथ ही सिमडेगा की उपायुक्त महोदया आर रोनीता, एसपी डॉ शम्स तबरेज सर, डीएसओ तुसर राय मैदान में उपस्थित होकर हमारे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जिससे हमारे खिलाड़ियों का मनोबल काफी बढ़ गया और हमलोग यहा बहुत कुछ सीखे।खाना,रहना ,खेलना और हमारे साथ व्यवहार बहुत अच्छा रहा जिसका हम आभार व्यक्त करते यहां के बालक बालिका खिलाड़ियों के साथ सफाई कर्मी तक पूरा सहयोग मिला।टीम के कोच एवम खिलाड़ियों ने जाने से पूर्व खाना बनाने वाली,सफाई करने वाली तथा सुरक्षा प्रहरियों को शॉल ओढ़ाकर और अन्य गिफ्ट देकर उनका सम्मान करते हुए अपना उदगार व्यक्त किया। टीम की कप्तान प्रवीणा ने कहा की सुरु में जब आए तो हमलोग हिंदी कुछ नही जानते थे लेकिन धीरे धीरे बहुत कुछ समझ गए ,सिमडेगा हमलोग हॉकी खेल आलावे हिंदी, सादरी भाषा के साथ नागपुरी नाच भी सिख लिए और सिमडेगा के खिलाड़ियों को हमारी नृत्य और भाषा भी कुछ सिखला गए।सिमडेगा में हमे बहुत अच्छा लगा।सिमडेगा का पुटकल साग बहुत टेस्टी लगा।
