अंबेडकर जयंती पर हॉकी सिमडेगा द्वारा करगागुड़ी स्कूल में भाषण क्विज निबंध एवं देश भक्ति गीत का किया कार्यक्रम

केरसई:बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर गुरुवार को हॉकी सिमडेगा के द्वारा करगागुड़ी के आरसी प्राथमिक उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में हॉकी खिलाड़ियों के बीच हॉकी सिमडेगा के द्वारा भाषण, निबंध, क्विज का आयोजन हुआ।सर्वप्रथम सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों ने बाबा साहेब की चित्र पर ,माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद विद्यालय परिवार के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उनके कहे गए वचनों पर चलने की अति आवश्यक है वे कहा करते थे शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो जिस बाबा साहब को क्लास रूम में सबसे पीछे की लाइन में बैठाया जाता था जिससे कोई बात करता या छुआ छूत की भेद रखता था ,वह अपने शिक्षा के बल पर भारत देश के संविधान के रचयिता बने साथ ही उन्हें देश का पहला कानून मंत्री बनाया गया। हॉकी सिमडेगा के कमलेश मांझी मंच संचालन करते हुए कहा कि बाबा साहब विपरीत परिस्थिति और गरीबी जिनके बच्चे कुपोषण से मृत्यु प्राण त्याग दिए वे लेकिन विचलित नहीं हुए और देश से लेकर विदेशों में उच्च शिक्षा ग्रहण कर 32 डिग्रियों के साथ 9 भाषाओं का ज्ञान प्राप्त किया ,और उन्हें उनके शिक्षा के बदौलत है भारत रत्न से लेकर कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया ।विद्यालय के संचालक फादर पौलूस बागे ने भी बाबा साहब की जीवनी के पर प्रकाश डालते हुए विस्तार पूर्वक सभी को बतलाया भाषण प्रतियोगिता में प्रथम रोमिका कुजूर ,दूसरा दिलेश्वर मांझी तीसरा रेजिना कुल्लू चौथा आयुषी केरकेट्टा पांचवा प्रकाश नाग छठा भगवती कुमारी और अमन बिलुग आठंवा अपोलिना डुंगडुंग 9बा प्रशांत नायक दसवां हर्षिता कुमारी क्विज प्रतियोगिता में पहला भगवती कुमारी दूसरा रोमिका कुजूर, तीसरा लक्ष्मी कुमारी ,चौथा अनुष्का कुल्लू पांचवा संजना डुंगडुंग 6बा अभिषेक केरकेट्टा, 7वा अर्पण बड़ा,7बा अभिषेक केरकेट्टा, 08वा रोनित केरकेट्टा, 09 वा रितिका डुंगडुंग,निबंध प्रतियोगिता में पहला रोनिका कुजुर दूसरा दिलेश्वर मांझी,तीसरा भगवती कुमारी चौथा लक्ष्मी कुमारी 5वा प्रियंका कुमारी संगीत प्रतियोगिता में पहला विशेस बड़ाइक, दूसरा रोशनी केरकेट्टा,तीसरा रेजिना कुल्लू,चौथा अपोलीना डुंगडुंग और पांचवा लक्ष्मी कुमारी ने प्राप्त किया। उपर्युक्त सभी प्रतिभागियों को हॉकी सिमडेगा की ओर से पुरुस्कार स्वरूप स्पोकन इंग्लिश ,अंग्रेजी हिंदी शब्दकोश इत्यादि की किताबें दी गई। इलाके के खिलाड़ियों विद्यालय के विकास एवं क्षेत्र के विकास में अपने अमूल्य योगदान कर रहे हैं विद्यालय के संचालक पल्ली पुरोहित फादर पौलुस बागे को भी हॉकी सिमडेगा की ओर से शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में फादर पौलूस बागे, हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी, कमलेश मांझी, हॉकी कोच सुभीला मिंज, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग उनके पिताजी अमरुस डुंगडुंग, इंडिया कैंप कर रही काजल बाड़ा के पिताजी टिंटुस वाडा,सिस्टर राहिल सुरीन,फादर निकोडिन सोरेंग,अशोक माझी,किशोर नायक,सुषमा सोरेंग, अलक्जेन्दर टेटे,स्टेला मिंज सहित अन्य लोग सामिल थे।

Related posts

Leave a Comment