सिमडेगा:- सिमडेगा शहर क्षेत्र के नीचे बाजार के समीप दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति घायल हो गया घायल को स्थानीय लोग तथा तामड़ा पंचायत के उप मुखिया की मदद से इलाज हेतु सदर अस्पताल सिमडेगा ले जाया गया जहां पर उसे इलाज के लिए भर्ती किया गया है। घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार जलडेगा के टिनगिना इंदटोली निवासी संजीत साय सिमडेगा से अपने घर की ओर जा रहा था इसी दौरान कोंमेंजरा निवासी दो युवक अपने मोटरसाइकिल से जा रहे थे इस दौरान दोनों के बीच सीधी भिड़ंत हुई भिड़ंत के बाद संजीत साय गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे तामड़ा पंचायत के उप मुखिया अशोक गुप्ता की नजर पड़ी तो उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल पहुंचाया इधर सदर अस्पताल में लाने के बाद उसकी इलाज की गई बताया गया कि घटना के कारण उसके चेहरे पर गंभीर चोट आई है और उसकी इलाज चल रही है।
