कांग्रेस पार्टी के सांसद अधीर रंजन के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को रास्ट्रपत्नी बोलने के विरोध में आज दिनांक 29-07-22 को जिला अध्यक्ष अनूप चंद अधिकारी की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी द्वारा हड़ताली वृक्ष के समीप एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया व कांग्रेस पार्टी का असली चरित्र और चेहरा बेनकाब करते हुए कांग्रेस पार्टी होश में आओ सोनिया गांधी हाय हाय के नारे लगाए।एक दिवसीय धरना कार्यक्रम मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सह रांची की महापौर आशा लकड़ा ने कहा भाजपा आदिवासियों को सम्मान देते हुए एक आदिवासी महिला को देश का प्रथम नागरिक बनाया।भाजपा आदिवासियों- महिलाओं का सम्मान करती है, लेकिन कांग्रेस ने जिस तरह बार-बार द्रौपदी मुर्मू का अपमान कर रही है वह बर्दाश्त के बाहर है भाजपा आदिवासियों से आह्वान करती है कांग्रेस के नेताओं और नीतियों का पुरजोर विरोध करें उन्हें गांव से खदेड़ने का काम करें सोनिया गांधी पूरे देश से और आदिवासियों से माफी मांगें नहीं तो भाजपा पूरे देश में आंदोलन करेगी। सोनिया गांधी जिसकी मम्मी है वह सरकार और पार्टी निकम्मी है वो चरितार्थ हो गया। वही एक दिवसीय धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष अनुपचन्द्र अधिकारी ने कहा हमारा देश मोदी जी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास- सबका सम्मान करते हुए आगे बढ़ रहा है वहीं एक आदिवासी महिला को देश का प्रथम नागरिक बनना कांग्रेस पार्टी को पच नहीं रहा है, सर्वोच्च नागरिक को अपमानित करना कांग्रेस की नियति और विचार को प्रदर्शित करता है,देश कांग्रेस पार्टी से इसका बदला जरुर लेगी।वहीं प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहु ने कहा गांधी परिवार की परिक्रमा करना कांग्रेस पार्टी की परिभाषा बन गई है।अधीर रंजन को लोकसभा से बर्खास्त कर देना चाहिए।वही पूर्व विधायक कमलेश उरांव ने कहा कांग्रेस ने पद का अपमान किया है कांग्रेस पार्टी के नेताओं का यह बिगड़ा बोल प्रायोजित,पूर्वनियोजित है कांग्रेस का स्तर नीचे गिरता जा रहा है।पूर्व जिला अध्यक्ष सविन्द सिंह ने कहा आदिवासियों के लिए घड़ियाली आंसू बहाना कांग्रेस का चरित्र है,हिंदुस्तान के आदिवासी समाज-एक महिला का अपमान हुआ है कांग्रेस का चेहरा बेनकाब हुआ है। पूर्व जिला अध्यक्ष विजय मिश्रा ने कहा पूरे देश से कांग्रेस का सफाया तय है प्रथम नागरिक के विरुद्ध यह अमर्यादित बात देश बर्दाश्त नहीं करेगा, देश विरोधी,समाज विरोधी आतंकवाद विरोधी,नक्सलवाद के विरुद्ध कोई कांग्रेसी कुछ नहीं बोलता आने वाले दिनों में कांग्रेस इतिहास बन कर रह जाएगी ।वही महिला नेत्री शकुंतला उरांव ने कहा यह नारी शक्ति का अपमान है हम आदिवासी अब जग चुके हैं हम फ्लावर नहीं फायर हैं ।वही पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गायत्री देवी ने ने कहा सर्वोच्च पद,देव तुल्य पद का अपमान अशोभनीय बात है,कांग्रेस पार्टी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिए ।वही युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कांग्रेसीयों ने ओछी-अपरिपक्वता मानसिकता का परिचय दिया है,भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता पूरे देश मे इसका विरोध करेंगे ।पार्टी के वरिष्ठ नेता रविंद्र सिंह ने कहा सर्वोच्च प्रथम नागरिक का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा कांग्रेस को इसका जवाब देना होगा ।वही अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महामंत्री राम अवतार भगत ने कहा कांग्रेस पराजित होने के कारण अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रही है जनजाति समाज कांग्रेस का तिरस्कार करेंगे,जनजातियों को कांग्रेस से सावधान करेंगे कांग्रेस नेताओं को जूते का माला पहनाने का काम करेंगे। धरना कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मिसिर कुजुर ने किया कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अनूप चंद्र अधिकारी ,राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा,प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहु, पूर्व विधायक कमलेश उरांव,महामंत्री सत्यनारायण पटेल,मिसिर कुजूर,पूर्व जिला अध्यक्ष विजय मिश्रा,सविंद्र सिंह, अशोक उरांव,जिला उपाध्यक्ष गायत्री देवी, सुजीत नंदा, प्रदीप प्रसाद ,अशोक उरांव,निर्मल गोयल, विनोद कुमार,विजय शंकर दास,निरंजन सिंह,शैल मिश्रा,रामअवतार भगत,जिला मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्रा, रविन्द्र सिन्हा,मनीष हिंदुस्तान ,हरिहर कुमार ,सुधीर नंद,गीता मिश्रा ,ज्योति कुमारी ,संजय साहु,शंभु सिंह, लक्ष्मी विश्वकर्मा, वालकेश्वर सिंह, दामोदर कसेरा,पायल तिवारी,सोनमणि उरांव, नरेश साहु, सुरेश सिंह ,शंभू नायक, कंचन गुप्ता, विकास सिंह, दिनेश सिंह,संतोष झा दिनेश्वर प्रसाद ,मीरा कुमारी,अखरिता नंद देवघरिया,संजीव कुमार, मांगू उरांव, सुजीत प्रसाद,भरत प्रधान, सतीश कु साहु, राजेश सिंह,परमेश्वर गोप, निसार खान, अनिल लोहरा, अनीता देवी,विजय सिंह पिंटू, लक्ष्मीकांत बड़ाईक,आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे
